फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लीनिंग टिप्स: गैस के चूल्हे पर जमा तेल और गंदगी हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, चमक उठेगा आपका किचन

Sat, 17 Oct 2026 03:58 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 17 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

Clean Gas Stove Tips: किचन में रोजाना खाना बनाने से गैस का चूल्हा काला, चिपचिपा और गंदा हो जाता है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपका गैस चूल्हा बिना मेहनत के बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा।

विज्ञापन
Clean gas stove grease easily at home ganda gas chulha kaise chamkayen
गैस चूल्हा साफ करने के आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock

Tips To Clean Gas Stove In Hindi: किचन में रोजाना खाना बनाने के दौरान गैस चूल्हे पर तेल, मसालों और खाने के छींटे गिरना आम बात है। धीरे-धीरे इनकी वजह से स्टोव पर चिकनाई की परत जमने लगती है और चूल्हा काला व चिपचिपा दिखने लगता है। खासकर जले हुए दाग और बर्नर के आसपास जमा गंदगी साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बार-बार रगड़ने और महंगे क्लीनर खरीदने के बजाय आप घर में मौजूद कुछ आम चीजों की मदद से गैस चूल्हे की सफाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे स्टोव की चिकनाई हटाने और उसे साफ रखने में मदद मिल सकती है। 

Trending Videos
Clean gas stove grease easily at home ganda gas chulha kaise chamkayen
गैस चूल्हा क्लीनिंग टिप्स - फोटो : Adobe Stock
गैस चूल्हे पर जमी चिकनाई और गंदगी को साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। इसके लिए घर में मौजूद कुछ आम चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, डिशवॉश लिक्विड, गुनगुना पानी और एक पुराना टूथब्रश या स्क्रबर। इनकी मदद से चूल्हे पर जमी चिकनाई और गंदगी को साफ करना आसान हो सकता है।
Clean gas stove grease easily at home ganda gas chulha kaise chamkayen
गैस चूल्हा साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
गैस चूल्हे की सफाई करने के लिए सबसे पहले रेगुलेटर बंद कर दें और चूल्हे को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद बर्नर और लोहे के स्टैंड को सावधानी से निकालकर अलग रख लें। अब एक कटोरी में गुनगुना पानी लेकर उसमें 2 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बर्नर को इस घोल में 15-20 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं। इससे जमी गंदगी को साफ करना आसान हो सकता है। आखिर में मुलायम ब्रश से बर्नर को साफ करें और दोबारा लगाने से पहले उसे पूरी तरह सुखा लें।


क्लीनिंग टिप्स: किचन सिंक से आती है बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Clean gas stove grease easily at home ganda gas chulha kaise chamkayen
गैस चूल्हा साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock

गैस चूल्हे पर जमी जिद्दी चिकनाई और काले दागों को साफ करने के लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चूल्हे के गंदे और चिपचिपे हिस्सों पर लगाएं। इसके बाद थोड़ा सफेद सिरका छिड़कें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। दोनों के मिलने से झाग बन सकता है, जो सतह पर जमी गंदगी को ढीला करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Clean gas stove grease easily at home ganda gas chulha kaise chamkayen
गैस चूल्हा क्लीनिंग हैक्स - फोटो : Adobe Stock

करीब 10 मिनट बाद पुराने टूथब्रश या मुलायम स्क्रबर की मदद से गैस चूल्हे के कोनों और किनारों पर जमी गंदगी को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। इससे चिकनाई और कालिख को हटाने में मदद मिलेगी। इसके बाद एक साफ सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ को गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और पूरे चूल्हे को अच्छी तरह पोंछें, ताकि सफाई के घोल के अवशेष भी निकल जाएं। अंत में चूल्हे को सूखे कपड़े से पोंछ लें। ध्यान रखें कि गैस दोबारा जलाने से पहले चूल्हा और उसके सभी हिस्से पूरी तरह सूखे हों। इससे आपका गैस स्टोव साफ-सुथरा और चमकदार नजर आएगा।



बाथरूम क्लीनिंग हैक्स: घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं, इन तरीकों से साफ करें बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed