फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhoti Diwali 2024: नरक चौदस पर किस भगवान की होती है पूजा, जानें पर्व से जुड़ी रोचक बातें

Wed, 30 Oct 2024 08:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:07 AM IST
सार

इस दिन राम जी या गणेश लक्ष्मी का पूजन नहीं होता। आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं और छोटी दिवाली के दिन किस भगवान की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Chhoti Diwali 2024 Kab Hai Narak Chaturdashi Significance Know Interesting Facts about Roop Chaudas
narak chaturdashi 2024 - फोटो : amar ujala
Chhoti Diwali 2024 Kab Hai : नरक चतुर्दशी को रूप चौदस या छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में ये दीपोत्सव में शामिल अहम पर्व है जिसे दिवाली के एक दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली के रूप में मनाते हैं। इसी कारण इसे नरक चतुर्दशी कहते हैं। इस बार छोटी दिवाली 30 अक्तूबर को मनाई जा रही है। हालांकि तिथि 31 अक्तूबर को भी लग रही है। 


दीपावली का पर्व भगवान श्री राम से संबंधित है। चौदह वर्ष का वनवास समाप्त कर अयोध्या के राजा राम अपने नगर वापस लौटे थे। इसी खुशी में दीपोत्सव हुआ और तब से हर साल लोग दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत करते हैं। कहते हैं भगवान घर आते हैं तो धन-संपदा और सुबुद्धि घर आती है। इसी कारण दीपावली में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। 

लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली का पर्व भगवान राम से नहीं बल्कि किसी दूसरे भगवान से जुड़ा है। इस दिन राम जी या गणेश लक्ष्मी का पूजन नहीं होता। आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं और छोटी दिवाली के दिन किस भगवान की पूजा की जाती है।

--------------


 
Chhoti Diwali 2024 Kab Hai Narak Chaturdashi Significance Know Interesting Facts about Roop Chaudas
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

छोटी दिवाली पर किस भगवान की पूजा होती है

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और धन की देवी लक्ष्मी जी की भी पूजा की जाती है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले नहाना चाहिए। मान्यता अनुसार रूप चौदस के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और लगभग 16,000 महिलाओं को कैद मुक्त किया था। इस दिन भगवान यमराज की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन किसी भी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। 

Chhoti Diwali 2024 Kab Hai Narak Chaturdashi Significance Know Interesting Facts about Roop Chaudas
रूप चौदस पर सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए और उबटन लगाना चाहिए - फोटो : instagram

नरक चतुर्दशी से जुड़ी कुछ बातें

 नरक चतुर्दशी के दिन पूजा तो की ही जाती है, लेकिन इस दिन आपको और भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। चलिए जानते हैं कि हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

  • रूप चौदस के दिन सूर्योदय होने से पहले नहाना चाहिए।  
  • रूप चौदस के दिन अपने माथे पर तिलक भी लगाना चाहिए।
  • नरक चतुर्दशी को यमराज के नाम का दीपक जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhoti Diwali 2024 Kab Hai Narak Chaturdashi Significance Know Interesting Facts about Roop Chaudas
छोटी दिवाली को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें - फोटो : istock
  • छोटी दिवाली के दिन घर की दक्षिण दिशा को गंदा नहीं करना चाहिए।
  • नरक चतुर्दशी के मौके पर घर की साफ सफाई का पूरा ध्यान देना चाहिए ।
  • रूप चौदस के दिन सुबह स्नान करके भगवान कृष्ण जी की पूजा करनी चाहिए ।
विज्ञापन
Chhoti Diwali 2024 Kab Hai Narak Chaturdashi Significance Know Interesting Facts about Roop Chaudas
Diwali - फोटो : Adobe stock
  • नरक चौदस को घर की महिलाएं चौमुखा दीपक बनाकर रात के समय तिल का तेल या सरसों का तेल डालकर चार बत्तियों वाला दीपक जलाती हैं।
  • मान्यता है कि जो भी भक्त रूप चौदस को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके यमराज जी की पूजा करता है उसको स्वर्ग की प्राप्ति होती है वह नरक जाने से बच जाता है।
  • रूप चौदस को उबटन लगाकर नहाने की भी परंपरा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed