फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिंस हैरी: करोड़ों की है संपत्ति लेकिन अब करने जा रहे हैं नौकरी, सेना में रहकर ऐसे सुधारी थी अपनी छवि

Sat, 27 Mar 2021 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
britain shahi pariwar member prince harry will do the job in startup company
Prince Harry - फोटो : facebook/PerthNow

दुनिया में कई ऐसे राजघराने हैं, जिनकी हर एक छोटी बात तक चर्चा का विषय बन जाती है। इन्हीं में से एक है ब्रिटेन का शाही परिवार, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी रहती हैं। वैसे तो ये पूरा परिवार ही सुर्खियों में रहता है, लेकिन बीते कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी काफी चर्चा में हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं जब वे सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले साल 2018 में अमेरिकन अभिनेत्री मेगन मर्केल से शादी करके भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। तो चलिए आपको प्रिंस हैरी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो शायद आपने पहले नहीं सुनी होंगी।

britain shahi pariwar member prince harry will do the job in startup company
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

शाही परिवार छोड़ने की कही थी बात

  • दरअसल, साल 2018 में प्रिंस हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स बनते हुए ब्रिटेन के इस शाही परिवार के प्रमुख पद की दावेदारी क्रम में छठे नंबर पर हैं। यही नहीं, पिछले साल प्रिंस ने शाही परिवार को छोड़ने के बारे में कहते हुए आम नागरिक की तरह जीवन गुजारने के बारे में कहा था। इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
britain shahi pariwar member prince harry will do the job in startup company
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI

नशा करते हुए पाए गए थे

  • साल 2005 में नाजी जर्मन की वेशभूषा पहनकर हैरी एक थीम पार्टी में गए थे और उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। इस दौरान वे नाइटक्लब के बाहर नशा करते हुए देखे गए थे, जिसकी तस्वीर मीडिया में भी छपी थी। ऐसे में  उनके पिता चार्ल्स उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भी लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
britain shahi pariwar member prince harry will do the job in startup company
Prince Harry - फोटो : Instagram

सेना में दे चुके हैं सेवा

  • प्रिंस हैरी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपनी छवि सुधारने पर ध्यान दिया और मई 2005 में रॉयल मिलिट्री एकेडमी में ऑफिसर कैडेट के रूप में भर्ती हो गए थे। इसके बाद साल 2012 में वे अपाचे हेलिकॉप्टर के पायलट बने और उन्होंने अफगानिस्तान युद्द में दो बार हिस्सा भी लिया। सेना में हैरी ने 10 साल तक अपनी सेवा दी और जून 2015 में आर्मी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
britain shahi pariwar member prince harry will do the job in startup company
prince harry and meghan markle - फोटो : Facebook/Harper's Bazaar

अब करेंगे नौकरी

  • हैरी ने अब मानसिक स्वास्थ्य की कोचिंग देने वाली कंपनी में बतौर चीफ इम्पैक्ट ऑफिसर के रूप में ज्वाइन किया है। बात इस कंपनी की करें तो इसका नाम बेटरअप है और ये एक स्टार्टअप कंपनी है। ऐसे में हैरी अब इस कंपनी में नौकरी करते हुए नजर आएंगे। यहां आपको बता दें कि हैरी की संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये के आसपास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed