{"_id":"605c8f738ebc3e8ca2544f79","slug":"brad-pitt-net-worth-and-lifestyle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रैड पिट: दो हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है यह हॉलीवुड एक्टर, जीता है ऐसी आलीशान जिंदगी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
ब्रैड पिट: दो हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है यह हॉलीवुड एक्टर, जीता है ऐसी आलीशान जिंदगी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram/bradpittofflcial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन होंगे तो ब्रैड पिट को जरूर जानते होंगे। वह एक जानेमाने अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक माना जाता है। 57 वर्षीय ब्रैड पिट करीब 32 साल से फिल्मी दुनिया में हैं और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलिवुड' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है। सिनेमा जगत में ऑस्कर को सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रैड पिट को 'रोमांस किंग' के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति और आलीशान जिंदगी के बारे में...
2 of 6
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट लग्जरी लाइफ यानी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं और उसी के लिए वह जाने भी जाते हैं। उनके पास दो हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। ब्रैड पिट के पास कई शानदार कारें तो हैं ही, साथ ही उनके पास खुद का निजी विमान भी है।
3 of 6
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram/bradpittofflcial
कुछ साल पहले ब्रैड पिट ने दो शानदार घर खरीदे थे, जो उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में बताते हैं। ब्रैड ने अपनी फ्रेंच नानी और मां को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्रांस में शेटो मिरावल एस्टेट खरीदा था, जो 1000 एकड़ में फैला है। उस समय इसकी कीमत 35 मिलियन पाउंड (वर्तमान के मुताबिक 348 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) थी। इस घर में 35 बेडरूम के अलावा जरूरत की सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट ने कैलिफोर्निया के मेलिबु में बना एक आलीशान बीच हाउस भी खरीदा था, जो 1.26 एकड़ में फैला हुआ है। जब उन्होंने यह घर खरीदा था, उस वक्त इसकी कीमत करीब 510 करोड़ रुपये थी। इस घर में चार बड़े-बड़े बेडरूम और चार आलीशान बाथरूम हैं। सिर्फ यही नहीं, यहां एक टेनिस कोर्ट, तीन फायर प्लेसेस और सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम हैं। हालांकि ब्रैड पिट ने इस घर को बेच दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट का निजी जीवन उथलपुथल भरा रहा है। साल 2000 में उन्होंने जेनिफर एनिस्टन से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी महज पांच साल ही चली और 2005 में उनका तलाक भी हो गया। इसके बाद मशहूर एक्ट्रेस एंजेलीना जोली से उनके संबंधों को लेकर खूब चर्चा हुई। आखिरकार 2014 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और महज दो साल में ही तलाक हो गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।