फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशों में प्रॉपर्टी: अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक, जानें किन सितारों की बाहर देशों में कितनी संपत्ति

Thu, 15 Apr 2021 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor Akshay Kumar Shahrukh Khan amitabh bachchan shilpa shetty abroad property
Shahrukh Khan, Shilpa sherry, raj kundra and Akshay Kuamr - फोटो : social media

दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों से कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं, जो बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। इन सभी की गिनती इंडस्ट्री के काफी महंगे कलाकारों में भी होती है, जिसके चलते ये अपने काम के लिए काफी मोटी फीस भी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि किन-किन स्टार्स की देश ही नहीं विदेशों में भी संपत्ति है? शायद नहीं, तो चलिए आपको उन सितारों के बारे में बातते हैं।

bollywood actor Akshay Kumar Shahrukh Khan amitabh bachchan shilpa shetty abroad property
Twinkle Khanna and Akshay Kumar - फोटो : Twitter

अक्षय कुमार

  • अक्षय कुमार ने अपने दम पर बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, और आज वे इंडस्ट्री के काफी महंगी फीस लेने वाले स्टार्स की सूची में आते हैं। मुंबई और गोवा के अलावा अक्षय के पास कनाडा में भी प्रॉपर्टी है। अक्षय का कनाडा में एक हॉलिडे होम है, जो बेहद ही खूबसूरत और आलीशान है। इसके अलावा टोरांटो में अक्षय ने एक पूरी पहाड़ी खरीदी है। इस पर एक अपार्टमेंट और एक बंगला बना हुआ है।
bollywood actor Akshay Kumar Shahrukh Khan amitabh bachchan shilpa shetty abroad property
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

शाहरुख खान

  • शाहरुख खान के पास मुंबई के अलावा लंदन में एक शानदार बंगला है। इसके अलावा किंग खान के पास दुबई में भी एक बेहद खूबसूरत आशियाना है, जिसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor Akshay Kumar Shahrukh Khan amitabh bachchan shilpa shetty abroad property
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

  • राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पास लंदन, इंग्लैंड और कनाडा में चार-चार बंगले हैं। वहीं, इंग्लैंड के वेब्रिज इलाके वाला उनका बंगला काफी शानदार बताया जाता है और इसकी कीमत लगभग 170 करोड़ रुपये आंकी गई है। यही नहीं राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दुबई के बुर्ज खलीफा में भी एक घर गिफ्ट किया था। हालांकि, यहां जगह कम होने के चलते शिल्पा ने इसे बेच दिया था।
विज्ञापन
bollywood actor Akshay Kumar Shahrukh Khan amitabh bachchan shilpa shetty abroad property
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Social Media

सैफ अली खान और करीना कपूर खान

  • वैसे तो इस कपल के पास मुंबई में आलीशान घर और हरियाणा में पटौदी पैलेस है। लेकिन बात अगर इनकी विदेश की प्रॉपर्टी की करें, तो सैफ और करीना के पास स्विटजरलैंड के स्ताद इलाके में एक आलीशान घर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed