फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tattoo Side Effects: शरीर की इन हिस्सों पर टैटू बनवाना है खतरनाक, भूल से भी न बनवाएं

Sat, 17 May 2025 09:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 May 2025 09:27 AM IST
सार

Body Parts You Should Avoid Tattoo  शरीर के कुछ अंगों पर टैटू बनवाना खतरनाक होता है। इस लेख में जानिए टैटू बनवाने के नुकसान और शरीर के किन हिस्सों पर टैटू बनवाना सबसे खतरनाक होता है।

विज्ञापन
Body Parts You Should Avoid Tattoo Side Effects On These Body Partner Disprj
टैटू से होने वाले नुकसान - फोटो : Freepik.com

Body Parts You Should Avoid Tattoo : टैटू बनवाना आजकल एक फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है लेकिन टैटू आपके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है, खासतौर पर अगर साफ-सफाई और सही प्रक्रिया का ध्यान न रखा जाए। टैटू सुई की मदद से शरीर की त्वचा में इंक डाली जाती है, जिससे इन्फेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि सावधानी अपनाई जाए तो टैटू बनवा सकते हैं लेकिन शरीर के कुछ अंगों पर टैटू बनवाना खतरनाक होता है। इस लेख में जानिए टैटू बनवाने के नुकसान और शरीर के किन हिस्सों पर टैटू बनवाना सबसे खतरनाक होता है।

Body Parts You Should Avoid Tattoo Side Effects On These Body Partner Disprj
टैटू बनवाना क्यों खतरनाक - फोटो : अमर उजाला

टैटू बनवाने के नुकसान
 

  • टैटू से त्वचा संक्रमण का खतरा रहता है। अगर टैटू बनाने वाले उपकरण स्टरलाइज न हों तो त्वचा पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है। इसमें खुजली, सूजन, लालपन और मवाद भरना शामिल है।
  • कुछ लोगों को टैटू से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। टैटू की स्याही में मौजूद केमिकल से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर चकत्ते, खुजली या पित्ती हो सकती है।
  • असुरक्षित टैटू स्टूडियोज में इस्तेमाल होने वाली सुइयों से हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों का संक्रमण हो सकता है।
  • कभी-कभी टैटू बनवाने के बाद स्किन पर पर्मानेंट निशान या उभरी हुई स्किन रह जाती है।
  • कुछ मामलों में टैटू वाले हिस्से में MRI कराने पर जलन या सूजन हो सकती है।
Body Parts You Should Avoid Tattoo Side Effects On These Body Partner Disprj
शरीर के पांच हिस्सों पर टैटू बनवाना खतरनाक - फोटो : Adobe Photo

शरीर के किन अंगों में टैटू बनवाना खतरनाक
 

  • आंखों के पास का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है। यहां टैटू बनवाने पर स्थायी दृष्टि हानि तक हो सकती है।
  • जननांग क्षेत्र में भूल से भी टैटू न बनवाएं। यहां की स्किन बहुत पतली और संवेदनशील होती है, जिससे इन्फेक्शन और गंभीर दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Body Parts You Should Avoid Tattoo Side Effects On These Body Partner Disprj
रीढ़की हड्डी या उंगलियों पर टैटू न बनवाएं - फोटो : freepik.com
  • हाथों और पैरों की उंगलियों में टैटू न बनाएं, क्योंकि यहां टैटू जल्दी फेड होता है और बार-बार छूने से संक्रमण का खतरा रहता है।
  • रीढ़ की हड्डी के पास टैटू बनवाना बेहद दर्दनाक हो सकता है और गलत तरीके से बनवाने पर नसों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Body Parts You Should Avoid Tattoo Side Effects On These Body Partner Disprj
कान या होंठ पर टैटू न बनवाएं - फोटो : Freepik.com
  • मुंह या होंठ के अंदर का हिस्सा नम रहता है, जिससे यहां संक्रमण जल्दी फैलता है और टैटू टिकता भी नहीं।
  • कान के अंदर या पीछे का क्षेत्र बहुत पतला होता है, जिससे दर्द और स्याही के फैलने का खतरा ज्यादा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed