फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत मुखड़े और दिलकश अदाओं पर कभी फिदा थी दुनिया, आज पहचानना भी है मुश्किल

Tue, 06 Feb 2018 09:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Bet You Can Not Recognize These Bollywood Actresses In Their latest Pictures
Mumtaz

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान के लुक में आज भी ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता क्योंकि वे लगातार फिल्मों या सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं। लेकिन वे अभिनेत्रियां जिन्होंने पर्दे से दूरी बना ली, अचानक इन दिनों एक-एक करके जब उनकी लेटेस्ट तस्वीर लोगों के बीच आ रही है, तो उन्हें शॉक लग रहा है।



मुमताज
पिछले साल बॉलीवुड की एक्ट्रेस मुमताज अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब लंदन में उन्हें देखा गया। हालांकि, इतने सालों में उनका रूप इस हद तक बदल चुका है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

Bet You Can Not Recognize These Bollywood Actresses In Their latest Pictures
Reena Roy

रीना रॉय
पूरे 16 साल के गैप के बाद रीना रॉय पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जल्द वह एक टीवी शो में दिखेंगी। बेटी की परवरिश के लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया। हालांकि, खूबसूरत नैन-नक्श और छरहरी काया वाली रीना रॉय की लेटेस्ट तस्वीर देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह वही हीरोइन है जिसने 'डिस्को स्टेशन डिस्को' में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। 

Bet You Can Not Recognize These Bollywood Actresses In Their latest Pictures
Salma Agha

सलमा आगा
फिल्म 'निकाह' फेम एक्ट्रेस सलमा आगा मूल रूप से पाकिस्तानी हैं और इनकी परवरिश लंदन में हुई। दूसरे तलाक के बाद उन्होंने भारत और पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब वह बेटी के साथ रह रही हैं और इस्लामाबाद में एक हाई-एंड बुटीक चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bet You Can Not Recognize These Bollywood Actresses In Their latest Pictures
Babita Kapoor

बबिता कपूर 
बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता कपूर ने सिर्फ 19 फिल्में की हैं। एक्टर रणधीर कपूर से शादी के बाद उन्हें फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी। शादी के कुछ सालों बाद रणधीर कपूर और बबिता के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। साल 2007 में, पूरे 20 सालों बाद बबिता वापस रणधीर कपूर के साथ रहने लगीं। वह भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन इंडस्ट्री की पार्टीज में वह अक्सर नजर आती हैं। 

विज्ञापन
Bet You Can Not Recognize These Bollywood Actresses In Their latest Pictures
Anju Mahendru

अंजू महेंद्रू
एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ मामला थोड़ा उल्टा है। राजेश खन्ना के साथ रिश्तों की वजह से शुरुआती दिनों में वह नाममात्र फिल्में ही कर सकीं। आज वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर तो लोग उन्हें आराम से पहचान लेते हैं मगर करियर के शुरुआती दिनों की तस्वीरों में उन्हें पचनाना मुश्किल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed