फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiss Day 2018: किस करने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे, पक्का नहीं जानते होंगे आप

Tue, 13 Feb 2018 12:50 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Benefits Of Kiss Day 2018 For Girlfriend And Boyfriend In Valentines Day 2018
Kiss - फोटो : Befikre

प्यार भरी एक 'किस' न सिर्फ आपकी भावनाओं के इजहार का प्यारा सा जरिया है, बल्कि आपके सेहत से संबंधित कई समस्याओं को हल करने में मददगार है। पैशन से भरी एक किस में 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं। इससे चेहरे में रक्त का संचार तेज होता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।

Benefits Of Kiss Day 2018 For Girlfriend And Boyfriend In Valentines Day 2018
kiss

जब हम किसी को किस करते हैं तो शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन रिलीज होता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। तो अब न सिर्फ दिल को खुश करने बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए किस करें।

Benefits Of Kiss Day 2018 For Girlfriend And Boyfriend In Valentines Day 2018
kiss day

-मोतियों जैसे सफेद दांतों चाहिए तो किस करना आपके लिए फायदेमंद है। किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है।

-'मेडिकल हाइपोथेसिस'जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार किस करने से महिलाओं की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। यह महिलाओं को 'साइटोमेगालोवायरस' से बचाने में मदद करती है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Kiss Day 2018 For Girlfriend And Boyfriend In Valentines Day 2018
किस

कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाती है।

दिन भर का तनाव और थकान मिटाने के लिए आपके साथी की एक प्यार भरी किस ही काफी है। किस के दौरान शरीर में कोर्टिजोल का स्तर कम होता है, जिससे शरीर का तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed