फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वी पर जिंदगी की धड़कन मधुमक्खियां, जानिए आपके जीवन के लिए क्यों है जरूरी

Tue, 15 Oct 2019 04:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 15 Oct 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
bee is most important living being on earth

मधुमक्खियां जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हम जो भी फल, सब्जियां या अनाज खाते हैं उन्हें उगाने के लिए केवल पानी, धूप और मिट्टी जरूरी नहीं है बल्कि इसमें कीट-पतंगों का भी विशेष योगदान है। विश्व में कृषि का एक बड़ा हिस्सा इस कीट पर निर्भर है। कई खास वजहों से लंदन की रॉयल जियोग्राफिकल सोसायटी ने मधुमक्खी को पृथ्वी पर जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण घोषित किया। लेकिन दुख की बात यह है कि मानवीय गतिविधियों और प्रदूषण के कारण इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। वन्य-जीवन विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों के मुताबिक मधुमक्खी भी विलुप्त होने वाली प्रजाति की सूची में शामिल हो गई हैं। आइए जानते हैं क्यों महत्वपूर्ण हैं मधुमक्खियां...

bee is most important living being on earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

परागण के लिए
हम जो भी फल, सब्जियां या अनाज खाते हैं उन्हें उगाने के लिए परागण की प्रक्रिया खास योगदान रखती है। मधुमक्खियां पेड़ पौधों के पराग कणों को एक पौधों से दूसरे पौधों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जब मधुमक्खी किसी एक फूल पर बैठती है तो उसके पैरों और पंखों में पराग कण चिपक जाते हैं और जब यह उड़कर किसी दूसरे पौधे पर बैठती है, तब यह पराग कण उस पौधे में चले जाते हैं और उसे निषेचित कर देते हैं इससे फल और बीजों की उत्पत्ति होती है।

bee is most important living being on earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कृषि का महत्वपूर्ण हिस्सा
विश्व की 70 प्रतिशत कृषि कीट-पतंगों पर निर्भर है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 100 में से 70 खाद्य पदार्थ में मधुमक्खियों का हस्ताक्षेप रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bee is most important living being on earth

शहद
शहद स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक है। हम शहद को हजारों साल पहले से ही उपयोग करते आ रहे हैं। केवल इंसान ही नहीं कई तरह की पक्षी और कीट भी मधुमक्खी के शहद को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं। पक्षियों की कई ऐसी प्रजातियां हैं जो पूरी तरह से मधुमक्खी पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
bee is most important living being on earth
honey bee - फोटो : pexels.com

खास बात
मधुमक्खी एक ऐसी कीट है जो किसी भी तरह की रोगजनक बैक्टीरिया या वायरस नहीं छोड़ती है। ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता की मधुमक्खी के संपर्क में आने से व्यक्ति को कोई बीमारी हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed