फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Holiday Plan: इस महीने रक्षाबंधन समेत कई पर्व, जानिए अगस्त में मिल रहीं कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड

Wed, 31 Jul 2024 11:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:55 AM IST
सार

अगर आप अगस्त के महीने में घूमने की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि इस महीने कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड आपको मिल रहे हैं, ताकि पहले से सफर के लिए तैयारी कर लें।

विज्ञापन
August Holiday Plan Rakshabandhan Independence day bank Holidays And Long Weekend in August 2024 travel Ideas
Travel - फोटो : istock

August Holiday Plan : जुलाई का महीना खत्म और अगस्त के महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने से मौसम में बदलाव के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगस्त के महीने में धार्मिक त्योहार और राष्ट्रीय पर्व दोनों ही मनाए जाने हैं। ऐसे में इस महीने छुट्टियां भी बीते महीने की तुलना में अधिक मिल सकती हैं। अगस्त में हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन के अलावा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। 



काम में व्यस्त रहने वाले लोग छुट्टी के इंतजार में रहते हैं ताकि अपने परिवार, दोस्तों और खुद के लिए वक्त निकाल सकें। छुट्टियों में किसी ट्रिप की योजना बनाकर अधिक मजे कर सकते हैं। हालांकि ट्रिप के लिए कुछ ज्यादा वक्त की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप अगस्त के महीने में घूमने की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि इस महीने कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड आपको मिल रहे हैं, ताकि पहले से सफर के लिए तैयारी कर लें।

August Holiday Plan Rakshabandhan Independence day bank Holidays And Long Weekend in August 2024 travel Ideas
Bank Holidays August 2024 - फोटो : Istock

अगस्त महीने में कितनी छुट्टियां

इस महीने कुल 13 दिन बैंक की छुट्टियां हैं। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक, सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहते हैं। कुछ छुट्टियां राज्य विशेष के लिए होती हैं। 

August Holiday Plan Rakshabandhan Independence day bank Holidays And Long Weekend in August 2024 travel Ideas
तिरंगा - फोटो : PTI

अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट

3 अगस्त - केर पूजा (अगरतला)
4 अगस्त - रविवार
8 अगस्त -  गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे
10 अगस्त - दूसरा शनिवार
11 अगस्त - रविवार
13 अगस्त - देशभक्त दिवस (इम्फाल)
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
August Holiday Plan Rakshabandhan Independence day bank Holidays And Long Weekend in August 2024 travel Ideas
रक्षाबंधन - फोटो : iStock

18 अगस्त - रविवार
19 अगस्त - रक्षाबंधन (अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि जगहों पर बैंक बंद रहेंगे)
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
24 अगस्त  -   चौथा शनिवार
25 अगस्त  -   रविवार
26 अगस्त  -   जन्माष्टमी 

विज्ञापन
August Holiday Plan Rakshabandhan Independence day bank Holidays And Long Weekend in August 2024 travel Ideas
Travel - फोटो : istock

अगस्त 2024 के लाॅन्ग वीकेंड

3 और 4 अगस्त को वीकेंड मिल रहा है। 10 और 11 अगस्त को वीकेंड है। इसके बाद 15 अगस्त गुरुवार को पड़ रहा है, शुक्रवार की छुट्टी लेकर 15 से 19 अगस्त रक्षाबंधन तक पांच दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है। इसके बाद 24, 25 और 26 अगस्त को तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed