{"_id":"606409e38ebc3e58ff463126","slug":"april-fools-day-2021-why-celebrated-april-fools-day-and-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल फूल डे 2021: आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें क्या है इसका इतिहास","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अप्रैल फूल डे 2021: आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें क्या है इसका इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
April Fools Day 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर दिन का अपना महत्व होता है और लोग उस दिन को सेलिब्रेट भी करते हैं। ऐसे ही एक अप्रैल को हर साल फूल डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ कई तरह के मजाक करते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाकर काफी खुश होते हैं। कई देशों में इस दिन छुट्टी भी रहती है और कई देशों में ये दिन आम दिन की तरह ही चलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर एक अप्रैल को ही फूल डे क्यों मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 7
April Fools Day 2021
- फोटो : istock
फूल डे हर साल एक अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे कोई ठोस सबूत तो नहीं मिलते हैं, जिसकी वजह से ये अब भी रहस्य है। लेकिन लोग इसके पीछे कई अलग-अलग कहानियां बताते हैं। कई इतिहासकार मनाते हैं कि इस दिन का इतिहास लगभग 438 साल पुराना है। जब 1582 में फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था।
3 of 7
April Fools Day 2021
- फोटो : istock
जहां जूलियन कैलेंडर में एक अप्रैल से नया साल शुरू होता था, तो वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर में ये एक जनवरी शिफ्ट हो गया। वहीं, इसको लेकर कहा जाता है कि कैलेंडर बदलने के बाद भी कई लोग इस बदलाव को समझ नहीं पाए और वो एक अप्रैल को ही नया साल मना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
April Fools Day 2021
- फोटो : istock
मार्च के आखिरी सप्ताह में उनका सेलिब्रेशन शुरू होता था और एक अप्रैल तक चलता था। ऐसे में ये सभी लोग मजाक का कारण बन गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा और इस दिन की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
April Fools Day 2021
- फोटो : istock
इसके अलावा फूल डे मनाने के पीछे कुछ इतिहासकारों ने इसे हिलेरिया से भी जोड़ा। हिलेरिया एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब है आनंदित। वहीं, हिलेरिया प्राचीन रोम में यहां के समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार था, जिसे मार्च महीने के आखिर में मनाया जाता था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।