फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anti Aging Tips: 30 की उम्र के बाद हर महिला को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Fri, 18 Aug 2023 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 18 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

अगर आप हमेशा फिट रहना चाहती हैं और ग्लोइंग त्वचा रखना चाहती हैं तो 30 की उम्र के बाद हर महिला को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Anti Aging Tips for women after 30 in hindi
एंटी एजिंग - फोटो : istock

Anti Aging Tips: हर महिला चाहती है कि वो बढ़ती उम्र में भी सबसे खूबसूरत दिखें, पर ऐसा होना नामुमकिन है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे- वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कोई रोक नहीं सकता। खासकर जब उम्र 30 के पार होती है तो चेहरे पर एज झलकने लगती है। त्वचा पर एक्ने, झुर्रियों और डार्क सर्कल का होना तो जैसे बेहद ही आम बात है।



ऐसे में बहुत सी महिलाएं पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट लेने लगती हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, पर अगर आप उम्र बढ़ने के पहले से ही अपनी सेहत का ध्यान रखेंगी तो आपको कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनी जिंदगी में अपनाकर आप पहले से ही त्वचा को लेकर सचेत रह सकती हैं। 

Anti Aging Tips for women after 30 in hindi
पानी - फोटो : iStock

खूब पिएं पानी

बढ़ती उम्र के साथ-साथ महिलाओं को खूब पानी पीना चाहिए। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो यह स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी को प्रभावित करती है। ऐसे में भरपूर पानी पिएं। 

Anti Aging Tips for women after 30 in hindi
जिम - फोटो : अमर उजाला

वर्कआउट का रखें ध्यान

हर रोज वर्कआउट के लिए वक्त जरूर निकालें। हर रोज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें। यह आपके मसल्स को कमजोर नहीं होने देते। ऐसे में आप बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anti Aging Tips for women after 30 in hindi
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay

धूप से रहें दूर

धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणें सीधा त्वचा पर प्रभाव डालती हैं। ऐसे में हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सनग्लास का इस्तेमाल करें और शरीर को हमेशा कवर करके रखें। 

विज्ञापन
Anti Aging Tips for women after 30 in hindi
धुम्रपान - फोटो : Pixabay

अल्कोहल स्मोकिंग से रहें दूर

इन दोनों का सीधा प्रभाव स्किन पर पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि अल्कोहल स्मोकिंग से दूरी बनाकर ही रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed