फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal Lifestyle: ऐसी है अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल, खाने से लेकर फिल्मों तक इन चीजों का है शौक

Wed, 16 Aug 2023 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:06 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल शाकाहारी हैं। वह और उनका परिवार शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं, वहीं डायबिटीज के कारण केजरीवाल मीठा खाने से परहेज करते हैं।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Lifestyle know House Income and Favourite Things In Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

Arvind Kejriwal Lifestyle: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 अगस्त यानी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के भिवानी जिले में 1968 में जन्में अरविंद ने हिसार के कैंपस स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफल होकर आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हुए।



वर्ष 2012 में उन्होंने औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की स्थापना की और राजनीति में सक्रिय हो गए। अगले वर्ष 2013 में कांग्रेस की शीला दीक्षित को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हराकर वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उनके राजनीतिक करियर और उपलब्धियों के बारे में तो लोगों को पता है लेकिन क्या आपको उनके निजी जीवन, पसंद, रहन-सहन के बारे में जानकारी है? जन्मदिन के मौके पर जानिए अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल, शौक और संपत्ति के बारे में।
 

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Lifestyle know House Income and Favourite Things In Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

कहां रहते हैं अरविंद केजरीवाल

वर्तमान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में उनका दो मंजिला इमारत घर है, जिसमें छोटा सा बगीचा, भूतल पर एक छोटा सा कार्यालय है।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Lifestyle know House Income and Favourite Things In Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

अरविंद केजरीवाल का कार कलेक्शन

सीएम केजरीवाल को भत्ता और वह सुविधाएं मिलती हैं, जो एक मुख्यमंत्री को दी जाती हैं। हालांकि स्कूटर से चलने वाले अरविंद केजरीवाल मर्सिडीज और वॉल्वो से चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Lifestyle know House Income and Favourite Things In Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

अरविंद केजरीवाल के शौक

सीएम केजरीवाल शाकाहारी हैं। वह और उनका परिवार शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं, वहीं डायबिटीज के कारण केजरीवाल मीठा खाने से परहेज करते हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म देखने का शौक है। वह नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Lifestyle know House Income and Favourite Things In Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

मुख्यमंत्री केजरीवाल की आय

अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री करीब 72 हजार रुपये वेतन मिलता है, जिसमें मूल वेतन 32500 और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 18000 रुपये है। केजरीवाल को व्यय भत्ता 4 हजार रुपये, अन्य भत्ते 30000 रुपये प्रतिमाह मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed