Anant Singh Net Worth: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी की भव्य तैयारियां, मेहमानों के लिए खास इंतजाम, महंगी गाड़ियों और आलीशान सजावट की चर्चाओं के बीच अब हर किसी की नजर छोटे सरकार की संपत्ति पर है। आखिर अनंत सिंह कितने करोड़ रुपये के मालिक हैं? उनके पास कितनी जमीन, कितने मकान और कौन-कौन सी महंगी गाड़ियां हैं?
अनंत सिंह नेटवर्थ: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर; जानिए विधायक अनंत सिंह कितने अमीर हैं?
Anant Singh Net Worth 2026: अनंत सिंह की संपत्ति का ब्योरा बताता है कि उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है। 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संयुक्त घोषित संपत्ति करीब 100.60 करोड़ रुपये है। हालांकि बेटी की शादी पर होने वाले वास्तविक खर्च का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
अनंत सिंह की कुल नेटवर्थ कितनी है?
2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह ने कुल 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें शामिल हैं, लगभग 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति। यह आंकड़ा उनके चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति का है।
पत्नी नीलम देवी के पास कितनी संपत्ति है?
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की संपत्ति भी काफी चर्चा में है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास लगभग 62.72 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इसमें 13.07 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इस तरह दोनों की संयुक्त घोषित संपत्ति करीब 100.60 करोड़ रुपये होती है।
लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
अनंत सिंह के कार कलेक्शन में महंगी एसयूवी शामिल हैं। 2025 के हलफनामे के अनुसार उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर ZX (2025) है, इसकी कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं करीब 48.01 लाख रुपये की टोयोटा फोर्चूनर सिगमा है। अनंत सिंह के कलेक्शन में महिंद्रा एक्सयूवी 500 है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जाती है। इन तीन वाहनों की घोषित कुल कीमत लगभग 3.23 करोड़ रुपये है।
कितनी जमीन और मकानों के मालिक हैं अनंत सिंह?
हलफनामे में अनंत सिंह ने कृषि भूमि, अन्य अचल संपत्तियों और आवासीय संपत्ति का ब्योरा दिया है। उनकी घोषित अचल संपत्ति की कीमत करीब 11.22 करोड़ रुपये है। इसमें पटना और अन्य इलाकों की जमीन-जायदाद शामिल है।
वहीं पत्नी नीलम देवी के नाम पर घोषित अचल संपत्ति की कीमत करीब 49.65 करोड़ रुपये है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।
