कहते हैं जब आप कोई बड़ा सपना देखते हैं, तो उसकी शुरुआत बेहद छोटे से होती है। इस दौरान आपको कई त्याग करने पड़ते हैं और तब कहीं जाकर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर एक कामयाब शख्स बन पाते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके जेफ बोजोस, जो कि सबसे बड़ी रिटेल कंपनी अमेजन के मालिक होने का साथ ही इस कंपनी सीईओ भी हैं। वैसे तो उनके बारे में हर दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता है, लेकिन हम आपको उनके बारे में एक खास बात बताने जा रहे हैं कि आखिर वो अपनी हर बैठक में एक सीट खाली क्यों छोड़ देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 6
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw
- फोटो : social media
दरअसल, रिटेल कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बोजोस अपनी हर एक मीटिंग में एक सीट को खाली छोड़ देते हैं। ये बात हर किसी को हैरान करती है, तो यहां आपको बता दें कि ये सीट कस्टमर यानी ग्राहक के लिए छोड़ी जाती है। बैठक के दौरान अगर कोई कस्टमर वहां मौजूद है, तो ठीक है और अगर वहां कोई कस्टमर नहीं तो भी इस सीट को खाली ही रखा जाता है।
3 of 6
Jeff Bezos On Truck
- फोटो : Twitter
कंपनी के तमाम फैसले इसी सीट को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। बैठक में चाहे तीन लोग हों या फिर इससे ज्यादा सीट छोड़ने वाली परंपरा का हमेशा पालन किया जाता है। आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। दरअसल, जब से ये कंपनी शुरू हुई, तब से बेजोस ऐसा करते हुए आ रहे हैं, क्योंकि वो अपनी कंपनी के लिए पहले नंबर पर ग्राहक को समझते हैं।
4 of 6
जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
बेजोस के बारे में ये भी कहा जाता है कि कि वे बाकी कंपनियों की तरह अपनी कपनी में पॉवर प्रेजेंटेशन जैसे कल्चर के खिलाफ हैं। अगर किसी को कंपनी के हित के लिए या कोई भी आइडिया आता है, तो उसे उस आइडिया को विस्तार में लिखकर मेल करना होता है। इसके बाद ये आइडिया अगर कंपनी को अच्छा और सही लगता है तो फिर इस पर चर्चा होती है।
5 of 6
Jeff Bezos
- फोटो : facebook/People's Daily, China
यही नहीं, जब भी अमेजन कंपनी की कोई बैठक होती है, तो यहां भी सभी अधिकारियों को अपनी बातें लिखकर ले जानी होती हैं। इसके अलावा बेजोस डेटा पर काफी भरोसा करते हैं, जिसके कारण उनकी कंपनी के लोगों को किसी भी बैठक से पहले डेटा की काफी अच्छे से तैयारी करनी पड़ती है।