फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIY Decoration Idea: घर में है शादी तो हल्दी-मेहंदी के लिए खुद से तैयार करें स्टेज, बच जाएंगे डेकोरेटर के पैसे

Wed, 19 Feb 2025 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 10:33 AM IST
सार

शादी के हल्दी और मेहंदी फंक्शन के लिए खुद से स्टेज डेकोरेशन करना एक किफायती और क्रिएटिव तरीका हो सकता है। इससे डेकोरेटर के पैसे बचेंगे और आप अपनी पसंद के अनुसार थीम बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Amazing DIY Decoration Ideas for Haldi Mehndi Decoration Ideas Jaane kaise karein Haldi Mehndi ki sajawat
घर में है शादी तो हल्दी-मेहंदी के लिए खुद से तैयार करें स्टेज - फोटो : Adobe stock

DIY Decoration Idea:  हल्दी और मेहंदी की रस्में शादी की सबसे खास और मस्तीभरी रस्मों में से एक होती हैं। ये रस्में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लिए शुभ मानी जाती हैं, बल्कि परिवार और दोस्तों को भी एक साथ एन्जॉय करने का मौका देती हैं। आज के समय में इन रस्मों को और भी ज्यादा खास अंदाज में पूरा किया जाता है। इसके लिए हल्दी के लिए पीले रंग की और मेहंदी के लिए गुलाबी रंग की डेकोरेशन की जाती है।



अगर आप खुद से ये डेकोरेशन करेंगी तो यह न सिर्फ बजट-फ्रेंडली होगा, बल्कि इसमें आपका पर्सनल टच भी जुड़ जाएगा, जिससे शादी का माहौल और भी खास लगेगा। इससे डेकोरेटर के पैसे बचेंगे और आप अपनी पसंद के अनुसार थीम बना सकती हैं। यहां कुछ आसान और खूबसूरत DIY आइडियाज दिए गए हैं:

Amazing DIY Decoration Ideas for Haldi Mehndi Decoration Ideas Jaane kaise karein Haldi Mehndi ki sajawat
फूलों से सजाएं स्टेज - फोटो : instagram

फूलों से सजाएं स्टेज
 

  • यदि आप कम बजट में अपना हल्दी मेहंदी का स्टेज सजवाना चाहती हैं तो पीले और ऑरेंज गेंदा फूल के साथ-साथ आम और अशोक के पेड़ की हरी पत्तियों का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए सबसे पहले जहां दूल्हा-दुल्हन को बैठाना है, वहां के लिए बैकग्राउंड के लिए DIY फ्लॉवर हैंगिंग बनाएं।, ताकि उस जगह पर फोकस रहे।  
Amazing DIY Decoration Ideas for Haldi Mehndi Decoration Ideas Jaane kaise karein Haldi Mehndi ki sajawat
दुपट्टे आएंगे काम - फोटो : instagram

दुपट्टे आएंगे काम
 

  • यदि हल्दी और मेहंदी दोनों के लिए एक साथ डेकोरेशन करना चाहती हैं तो पीले और हरे रंग के दुपट्टों का इस्तेमाल स्टेज सजाने के लिए करें।
  • इसके लिए पुराने रंगीन दुपट्टों या साड़ियों से बैकड्रॉप तैयार करें।
  • इसे वुडन फ्रेम या रस्सी पर लपेटकर स्टेज के बैकग्राउंड में लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing DIY Decoration Ideas for Haldi Mehndi Decoration Ideas Jaane kaise karein Haldi Mehndi ki sajawat
रात का फंक्शन है तो करें लाइट्स का इस्तेमाल - फोटो : instagram

रात का फंक्शन है तो करें लाइट्स का इस्तेमाल
 

  • यदि हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम रात के समय है तो स्टेज को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए आप दीवारों या पिलर पर दीयों और कैंडल्स से डेकोरेशन कर सकते हैं।
  • साथ में लाइट्स के साथ बैलून और फूल जोड़कर खूबसूरत लुक दें।  
विज्ञापन
Amazing DIY Decoration Ideas for Haldi Mehndi Decoration Ideas Jaane kaise karein Haldi Mehndi ki sajawat
रंगोली से सजाएं जगह - फोटो : instagram
रंगोली से सजाएं जगह
 
  • जहां दूल्हा या दुल्हन को बैठाना है, उस जगह फूलों की बड़ी और खूबसूरत सी रंगोली बनाएं।
  • इसके अलावा हल्दी स्टेज के आसपास पीले और ऑरेंज फूलों से रंगोली बनाएं।
  • रंगों की डिजाइन को गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें, ताकि ये उभर कर सामने आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed