जब भी बॉलीवुड जगत में फिट लोगों की बात आती है, तो मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर आता है। अक्षय न सिर्फ एक कामयाब अभिनेता हैं, बल्कि खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। शुरू से अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी फिटनेस के दीवाने उनके फैंस भी हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया से लेकर उनकी फिल्मों तक को लोग काफी प्यार देते हैं। तो चलिए आपको अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 9
अक्षय कुमार
- फोटो : twitter @akshaykumar
दरअसल, खुद को फिट रखने के लिए अक्षय कुमार रोजाना सुबह साढ़े चार बजे उठ जाते हैं, ये उनका डेली रूटीन है। ऐसे ही वे रोज रात को 9 बजे तक सो जाते हैं। शूटिंग के दौरान वे ज्यादातर कोशिश करते हैं कि उन्हें नाइट शिफ्ट न करनी पड़े। वे अपने खाने का भी खासतौर पर ध्यान रखते हैं।
3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अक्षय घर का बना खाना खाना पसंद करते हैं, और सुबह नाश्ते में हेवी खाना खाते हैं। इसमें पराठे, जूस, अंड़े शामिल होते हैं। वहीं, दोपहर के खाने में अक्षय को दाल-चावल, सब्जी और रोटी खाना पसंद है। रात के खाने में वे हल्का खाना जैसे- सूप, सलाद चिकन आदि खाते हैं। अक्षय को गुजराती खाना काफी पसंद है।
4 of 9
Rajesh Khanna
- फोटो : facebook/Rajesh Khanna
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय ने फिल्मों में आने से पहेल वेटर, शेफ से लेकर मार्शल आर्ट ट्रेनर तक का काम किया है। अक्षय के मुताबिक, एक वक्त वो था जब वे राजेश खन्ना से काम मांगने गए थे, लेकिन उनके पास अक्षय के लायक काम नहीं था। ऐसे में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था, और आज वे राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय कहते हैं ऐसा उन्होंने कभी सपने में भी सोचा नहीं था।
5 of 9
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें लक्ष्मी, सूर्यवंशी, एंटरटेनमेंट, गुड न्यूज, हाउसफुल 4, केसरी, पैड मैन, राउडी राठौर, हेरा फेरी, गब्बर, बॉस, रूस्तम, खिलाड़ी 786, मिशन मंगल, बेबी, टॉयलेट, वेलकम जैसी नाजाने कितनी फिल्में शामिल हैं।