फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किचन में रखी एल्युमिनियम फॉयल का पूरे घर-भर में इस तरह से करें उपयोग, बन जाएंगे बहुत सारे काम

Sun, 14 Mar 2021 07:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
uses of aluminium foil in hindi
खाना खाने के अलावा भी यह कई सारे काम आती है - फोटो : Social Media

घरों में एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग अमूमन खाना पैक करने के लिए ही करते हैं लेकिन ये एल्युमिनियम फॉयल बड़े काम की चीज है। खाना खाने के अलावा भी यह कई सारे काम आती है। यदि एल्युमिनियम फॉयल को जुगाड़ु वस्तु कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि इसका उपयोग आप किसी भी तरीके से करके अपने घर के अक्सर कामों को बना सकते हैं। घर में इसलिए एल्युमिनियम फॉयल का होना बहुत जरूरी है। अगली स्लाइड्स से जानिए एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग करके किस प्रकार आप बहुत सारे समाधान निकाल सकते हैं। 

 

uses of aluminium foil in hindi
फल काटकर रखने के कुछ समय बाद ही वे काले हो जाते हैं - फोटो : Pixabay

कटे हुए फल और सब्जी नहीं होंगे खराब
कई बार हम फल काटते हैं और पूरे नहीं खा पाते हैं तो वे किसी काम के नहीं बचते। फल काटकर रखने के कुछ समय बाद ही वे काले हो जाते हैं। कटे हुए आलू, लौकी भी थोड़े ही समय में खराब होने लगते हैं। ऐसे में कटे हुए फलों एवं सब्जियों को एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर रखें जिससे वे ज्यादा समय तक ताजी रहेंगी और काली भी नहीं होंगी।

 

uses of aluminium foil in hindi
पौधों की जड़ों पर एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें - फोटो : social media

पौधों को मुरझाने से बचाए
गर्मियों में पौधों पर बहुत तेज धूप पड़ती है तो वे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में पौधों को घर के अंदर भी नहीं रखा जा सकता क्योंकि ऐसा करने पर भी वे जिंदा नहीं रह पाएंगे। इसका एक विकल्प यह हो सकता है कि आप पौधों की जड़ों पर एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें जिससे कि वे खराब नहीं होंगे और उनके विकास पर भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
uses of aluminium foil in hindi
एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर फ्रिज में रख दें - फोटो : सोशल मीडिया

हरे धनिये को जिंदा रखे
गर्मियों में हरा धनिया बहुत जल्दी खराब होने लगता है। सुबह खरीदो और शाम तक मुरझा जाता है। फ्रीज में रखने के बावजूद भी वह ज्यादा समय जिंदा नहीं रह पाता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि हरा धनिया जल्दी खराब न हो और ज्यादा दिन तक आप उसे काम में ले सकें तो ऐसी स्थिति में आप उसे एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर फ्रिज में रख दें। 

विज्ञापन
uses of aluminium foil in hindi
कारपेट इससे नहीं घिसाएगी - फोटो : File Photo

कारपेट को फटने से बचाए 
यदि घर के फर्नीचर से कारपेट बार-बार फट जाती है तो ऐसी स्थिति में आप अच्छी वाली फॉयल लें और उससे फर्नीचर के पैरों को ढक दें। अब जब भी यह फर्नीचर थोड़ा बहुत भी हिलता है, तो भी कारपेट इससे नहीं घिसाएगी। नाजुक कारपेट पर भी इसका कोई नुकसान नहीं होगा और फर्नीचर का निचला हिस्सा भी खराब नहीं होगा, सुरक्षित रहेगा। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed