आकाश चोपड़ा के नाम से मौजूदा समय में कौन सा क्रिकेट प्रेमी परिचित नहीं है? क्रिकेट की दुनिया में छोटे से करियर के बाद कमेंटेटर के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले आकाश चोपड़ा इस क्षेत्र में आज लोगों की पहली पसंद बने हुए है। क्रिकेट कॉमेंटरी के दौरान भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल हो या शब्दों के साथ खेलने की कला, आकाश को इसमें महारत हासिल है। 10 टेस्ट मैचों के अपने करियर में आकाश चोपड़ा ने महज 437 रन बनाए। अपने क्रिकेट के प्रदर्शन को लेकर भले ही आकाश लोगों को खास पसंद न आए हों, लेकिन कमेंटेटर के रूप में उनकी दूसरी पारी ने उन्हें नई पहचान दी है।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कैसी है क्रिकेट कॉमेंट्री के बादशाह आकाश चोपड़ा की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है कमाई?
Daal-Roti aur ek sabzi ka jugaad ho jata hai 🙈🤗 https://t.co/ClDilZjV3x
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्टार स्पोर्टस चैनल के साथ आकाश चोपड़ा का कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा टीवी विज्ञापनों और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी वह पैसे कमाते हैं। एक बार ट्विटर पर उनके फैन ने पूछ लिया कि जनाब आपकी सैलरी कितनी है? इस का जवाब भी आकाश चोपड़ा ने अपने ही अलग अंदाज में दिया।
कितनी है आकाश चोपड़ा की संपत्ति?
वैसे तो मीडिया रिपोर्टस में आकाश चोपड़ा की संपत्ति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नेटवर्थस्पॉट की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें यूट्यूब के माध्यम से करीब $4.08 मिलियन प्राप्त होते हैं। इसके अलावा स्पोर्टस चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट और विज्ञापनों के माध्यम से भी कमाई करते हैं। इस आधार पर माना जा सकता है कि आकाश चोपड़ा की कुल संपत्ति 5.71 मिलियन डॉलर के करीब हो सकती है।
कैसा रहा क्रिकेट करियर
आकाश चोपड़ा के क्रिकेट करियर कोई खास नहीं रहा। 10 टेस्ट मैचों के अपने करियर में आकाश चोपड़ा ने महज 437 रन बनाए, उनका सर्वाधिक स्कोर 60 रन था। आंकड़ों के मुताबिक अपने करियर में उन्होंने एक भी छक्का नहीं मारा। आकाश चोपड़ा ने वनडे मैच भी नहीं खेले हैं। आईपीएल में जरूर उन्हें खेलने का मौका मिला, हालांकि इसमें खेले गए सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 53 रन ही बनाए हैं।