गलत जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण मोटापा की समस्या से आज के समय में अधिकांश लोग परेशान हैं। कमर और पेट के पास जमा हुई चर्बी से शरीर की बनावट खराब हो जाती है। इस समस्या से ग्रसित लोग हमेशा वजन कम करने के उपाय अजमाते रहते हैं। वजन घटाने के लिए किसी खास डाइट प्लान का होना जरूरी नहीं है। बिना किसी डाइट प्लान के आप अपनी दिनचर्या में कुछ चीजों को शामिल कर स्लिम-ट्रिम बॉडी पा सकते हैं। आज हम आपको इसके लिए कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। सेलेब्रिटी भी इन उपयों को इस्तेमाल में लाते हैं।
बिना किसी डाइट प्लान के आसानी से वजन कम करेंगे ये 5 टिप्स, सेलेब्रिटी भी करते हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करें
बिना किसी डाइट प्लान के वजन कम करने के लिए आप सुबह जल्दी उठ जाएं और वर्कआउट करें। हालांकि, शुरुआत में आपको कुछ दिन परेशानी होगी लेकिन आगे चलकर ये आपके आदत में शुमार हो जाएगी। एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है, जिससे वजन आसानी से कम हो जाएगा।
हेल्दी ब्रेकफास्ट लें
ब्रेकफास्ट से हमारे दिन की शुरुआत होती है। हमारा ब्रेकफास्ट कभी भी हल्का नहीं होना चाहिए। हल्का नाश्ता करने से मोटापा, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है।
सही आहार लें
आप भोजन में जो कुछ भी खाते हैं, वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होना चाहिए। खाना पकाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके भोजन में फाइबर युक्त चीजें हैं या नहीं। फाइबर से भरपूर आहार के सेवन से आंते हमेशा हेल्दी रहेंगी। वहीं फाइबर के सेवन से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता है।
कॉफी पीना है फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है। यह आपके दिमागी तनाव को भी दूर करता है। हालांकि काफी का सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके कई दुष्प्रभाव भी हैं। दिनभर में आप 1 से 3 कप कॉफी पी सकते हैं। यह आपको हानि नहीं पहुचाएंगे।