फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चक्र फूल से बनी चाय सर्दी-खांसी को दूर कर बढ़ाएगी इम्यूनिटी, जानिए इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

Sun, 28 Jun 2020 10:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 28 Jun 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of star anise chakra phool for boost immunity cold and flu fighter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से लड़ते हुए करीब 6 महीने का समय बीत गया है और लोग इस बात को एकदम अच्छे से जान गए हैं कि इस बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत रक्षा प्रणाली बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अब मौसम में बदलाव होने लगा है, जिसके वजह से कई लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होगा। हालांकि, इन समस्याओं में हल्दी वाले दूध से लेकर अदरक की चाय तक कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है। एक और मसाला है, जो ऐसी समस्याओं में बहुत कारगर है। इस मसाले चक्र फूल और अंग्रेजी भाषा में स्टार एनिज के तौर पर जानते हैं। आइए जानते हैं इस मसाले के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में...

5 health benefits of star anise chakra phool for boost immunity cold and flu fighter
चक्र फूल - फोटो : फाइल फोटो

विटामिन से भरपूर चक्र फूल
तारे की आकृति वाला स्टार एनिज को प्राकृतिक चिकित्सा के तौर पर जाना जाता है। इसमें विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में संक्रमण को ठीक करने और उससे लड़ने में बहुत कारगर हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में चक्र फूल बहुत अच्छा परिणाम देती है।

5 health benefits of star anise chakra phool for boost immunity cold and flu fighter
इम्यूनिटी - फोटो : फाइल फोटो

स्टार एनिज से होने वाले सेहत को फायदें
सेहतमंद गुणों से भरपूर स्टार एनिज किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह मसाला शरीर में प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही चक्र फूल का सेवन डायबिटीज की समस्या में भी बहुत प्रभावी है। चक्र फूल में एंटी एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of star anise chakra phool for boost immunity cold and flu fighter
चक्र फूल - फोटो : Pixabay

पाचन से जुड़ी समस्याओं में प्रभावी
वायरल या फ्लू संक्रमण होने पर पाचन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में चक्र फूल में पाए जाने वाले गुण पाचन में सहायता करते हैं और मतली जैसे लक्षणों को नियंत्रित करते हैं। मासिक धर्म के दौरान होने वाले ऐंठन को कम करने में भी यह फूल प्रभावी है।

विज्ञापन
5 health benefits of star anise chakra phool for boost immunity cold and flu fighter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से से भरपूर है चक्र फूल
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल और माइक्रोब फाइटिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो इसे एक हेल्दी मसाला बनाते हैं। किसी भी रूप में इस मसाले के नियमित रूप से सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed