फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Showering At Night: क्या आप भी रात में नहाते हैं, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Wed, 21 May 2025 03:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 May 2025 03:09 PM IST
सार

benefits of showering at night: रात में स्नान करना केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि बेहतर नींद, तनाव और त्वचा के लिए भी  फायदेमंद है। बस सही समय और तरीका अपनाकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और मानसिक-शारीरिक ताजगी पा सकते हैं। 

विज्ञापन
5 benefits of showering at night raat me nahane ke fayde Disprj
रात में नहाने के फायदे - फोटो : Adobe stock

benefits of showering at night : अक्सर लोग दिनभर की थकान और भागदौड़ के बाद बिस्तर में जाने से पहले नहाते हैं। हालांकि घर के बड़े-बुजुर्ग रात में नहाने से मना भी करते हैं। लेकिन रात में नहाकर सोने से न सिर्फ ताजगी महसूस होती है, बल्कि थकान भी कम हो जाती है। साथ ही स्वास्थ्य और नींद पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। 



अब थकान दूर करने के लिए रात में नहाएं या तबीयत खराब होने व सर्दी लगने के डर से रात में न नहाएं, ये सवाल कई लोगों के मन में होता है। दरअसल, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही रात में स्नान को कई मामलों में फायदेमंद मानते हैं। 

रात में स्नान करना केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि बेहतर नींद, तनाव और त्वचा के लिए भी  फायदेमंद है। बस सही समय और तरीका अपनाकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और मानसिक-शारीरिक ताजगी पा सकते हैं। आइए जानते हैं रात में नहाने के फायदे, सही समय और तरीका।

5 benefits of showering at night raat me nahane ke fayde Disprj
नहाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Instagram

रात में नहाने के फायदे

बेहतर नींद 

रात में गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का तापमान संतुलित होता है और मस्तिष्क को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

कम तनाव 

ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से नहाना दिमाग को शांत करता है और पूरे दिन का तनाव धीरे-धीरे उतर जाता है।

5 benefits of showering at night raat me nahane ke fayde Disprj
रात में क्यों नहाना चाहिए - फोटो : instagram

त्वचा की सफाई

पूरे दिन बाहर रहने से शरीर पर धूल-मिट्टी और पसीना जम जाता है। रात में नहाने से त्वचा साफ होती है और संक्रमण का खतरा घटता है।

पसीने और गंध से राहत

गर्मियों में तापमान अधिक होने के कारण शरीर से पसीना निकलता रहता है, जिसके कारण पसीने की बदबू भी आने लगती है। लेकिन रात में नहाने से शरीर से बदबू दूर होती है और ताजगी का अहसास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 benefits of showering at night raat me nahane ke fayde Disprj
Skin Care - फोटो : Adobe stock

बालों और त्वचा को फायदा

अगर आप दिनभर मेकअप या धूप में रहते हैं तो रात में नहाने से स्किन और स्कैल्प को रिफ्रेशमेंट मिलता है।

सिरदर्द में आराम

रात में गुनगुने या ठंडे पानी से नहाने से माइग्रेन और सिरदर्द से राहत मिलती है। स्नान के बाद आप आराम की नींद ले पाते हैं।

विज्ञापन
5 benefits of showering at night raat me nahane ke fayde Disprj
नहाने के बाद लगाएं माॅश्चराइजर - फोटो : Adobe stock

नहाने का सही समय

रात में सोने से 1 से 2 घंटे पहले स्नान करना सबसे अच्छा समय माना जाता है। इससे शरीर को ठंडा होने का समय मिल जाता है और नींद सहज आती है।


रात में स्नान का सही तरीका
 

  • गर्मियों में ठंडा या सामान्य पानी से नहाएं, जबकि सर्दियों में हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा कैमिकल वाले साबुन से रात में न नहाएं, इससे त्वचा रूखी हो सकती है।
  • रात में स्नान के बाद त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है, इसके लिए नहाने के बाद माॅश्चराइजर लगाएं
  • कभी-कभी सोने से पहले सरसों या नारियल तेल की मालिश कर गुनगुने पानी से स्नान करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed