फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर दिखने वाले इन 4 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

Thu, 11 Jun 2020 11:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 11 Jun 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
4 warning sign appearing on the face may be symptoms of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने से पहले ही इसके कई संकेत चेहरे पर दिखने लगते हैं। अगर आपको चेहरा परखने का हुनर है, तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपको किस बीमारी का खतरा है या फिर कौन सा रोग होने वाला है। चेहरा देखकर ही साफ-साफ पता चल जाता है कि हमारा स्वास्थ्य कैसा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से चेहरे से जुड़े कुछ खास संकेत बताएंगे, जिन्हें देखने के बाद नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4 warning sign appearing on the face may be symptoms of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पीली आंखें और त्वचा
पीली आंखें और त्वचा पीलिया के साफ संकेत हैं। इस समस्या के होने पर आपका शरीर लाल रक्त कोशिकाओं को तोड़ना शुरू कर देता है। पीलिया की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। बड़े और बुजुर्गों में पीलिया वायरल संक्रमण हेपेटाइटिस और मोनोन्यूक्लिओसिस की तरह एक गंभीर बीमारी साबित हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि जब ऐसा संकेत दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4 warning sign appearing on the face may be symptoms of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

काले तिल
वैसे तो त्वचा पर तिल का होना सामान्य बात है। इससे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि समय समय पर स्किन स्पेशलिस्ट की मदद से इनकी जांच होनी चाहिए। त्वचा की जांच से कैंसर फैलने से पहले ही आपको मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 warning sign appearing on the face may be symptoms of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फटे और रूखे होठ
रूखे और फटे होठों की समस्या लगभग हर व्यक्ति को होती है। खासतौप पर सर्दी के मौसम में यह और ज्यादा होती है। लेकिन कई बार रूखे होंठ स्वास्थ्य समस्या के तरफ भी संकेत करते हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर भी होठ रूखे हो जाते हैं।

विज्ञापन
4 warning sign appearing on the face may be symptoms of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईलिड पर पीले धब्बे
ऊपरी और निचली पलकों पर या फिर उसके उसके आसपास उभरे हुए पीले रंग के धक्कों को जैंथेलास्मेटा कहते हैं। वे कोलेस्ट्रॉल से बने होते हैं। वैसे तो ये किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और एक समय के बाद अपने आप ही छड़ जाते हैं। लेकिन ऐसे संकेत इस बात को इंगित करते हैं कि आपको हृदय रोग या दिल का दौरा पड़ने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed