फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Work Efficiency: खुद को उलझा हुआ कर रहे हैं महसूस? पेशेवर टिप्स से बढ़ाएं अपने रोजाना के काम करने की क्षमता

Fri, 26 Sep 2025 04:00 PM IST
शाहीन परवीन क्रिस्टीना कैरन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
क्रिस्टीना कैरन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 26 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

Professional Tips: जब खुद को उलझा हुआ महसूस करें, पेशेवर जीवन के कार्यकारी कौशल सिखाते हैं कि कैसे हर दिन को आसान और अधिक काम करने लायक बनाया जाए।

विज्ञापन
Struggling to Stay Organized? Expert Tips to Make Your Daily Tasks Easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Productivity: सुबह-सुबह ऑफिस पहुंचते ही दिन भर की मीटिंग्स, मेल और प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट देखकर हो सकता है आपका दिमाग चकरा जाए और आप खुद को उलझा हुआ महसूस करें। ऐसे में आप यह तय नहीं कर पाते कि आखिर शुरुआत किससे और कैसे करें। यही सब सोचते-सोचते वक्त हाथ से निकलता जाता है और तनाव भी बढ़ता है। इस वजह से कभी-कभी आपकी काबिलियत पर भी सवालिया निशान खड़े हो जाते हैं। 


ऐसा कार्यकारी कार्यप्रणाली (एग्जीक्यूटिव फंक्शन) की कमजोरी की वजह से होता है। यह दिमाग का प्रबंधन तंत्र होता है, जो तय करता है कि कब, कैसे और किस क्रम में काम करना है। यह समय का बेहतर इस्तेमाल करने और भावनाओं पर काबू पाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि कैसे इस कौशल को सीखा जा सकता है।
Struggling to Stay Organized? Expert Tips to Make Your Daily Tasks Easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इसे समझना जरूरी

आइए पहले कार्यकारी कार्यप्रणाली को समझते हैं। ये वे जीवन प्रबंधन कौशल हैं, जो आपको अपने इरादों को क्रियान्वित करने में मदद करते हैं। या यों कह लें कि ये कौशल सुनिश्चित करते हैं कि आपकी योजना सही समय और जगह पर पूरी हो, ताकि आपको उसका बेहतर लाभमिल सके। ये क्षमताएं योजना बनाने, समस्याओं का हल खोजने, समय का प्रभावी इस्तेमाल करने, निर्णय लेने, कार्य की शुरुआत करने और साथ ही अपने ध्यान व भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए अनिवार्य हैं।

Struggling to Stay Organized? Expert Tips to Make Your Daily Tasks Easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

एक छोटा-सा ब्रेक

कार्यकारी कार्यप्रणाली मजबूत करने के कई तरीके हैं, जैसे पोमोडोरो तकनीक यानी 25 मिनट काम के बाद एक छोटा ब्रेक। हालांकि, किसी भी तकनीक को अपनाने से पहले आत्म-विश्लेषण जरूरी है। पहचानें कि आपके लिए सबसे कठिन हिस्सा कौन-सा है। लंबी सूची देखकर घबराहट या काम शुरू न कर पाने जैसी समस्याएं हों, तो सोचें क्या इसे आप जरूरत से ज्यादा जटिल बना रहे हैं। फिर काम को सरल बनाकर छोटी-छोटी प्राथमिकताओं से शुरुआत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Struggling to Stay Organized? Expert Tips to Make Your Daily Tasks Easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बॉडी डबलिंग की तकनीक

कार्यकारी कौशल को मजबूत बनाने का एक और असरदार तरीका है बॉडी डबलिंग। इसका मतलब है किसी और के साथ मिलकर काम करना, चाहे वह सामने बैठकर हो या ऑनलाइन जुड़कर। यह काम की गति बढ़ाता और ध्यान केंद्रित रखता है। काम को रोचक बनाने के लिए संगीत या पॉडकास्ट सुनें। दोस्त से बात करना, लिखना या चीजें कागज पर उतारना दिमाग को हल्का करता है। आप याद रखने के लिए नोट्स, अलार्म या रिकॉर्डिंग डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Struggling to Stay Organized? Expert Tips to Make Your Daily Tasks Easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपेक्षाएं निर्धारित करें

यदि आपका माहौल कार्यकारी कौशल के अनुकूल नहीं है, तो रणनीतियों का असर सीमित होगा। उदाहरण के लिए, कंप्यूटर पर लगातार आने वाले संदेश ध्यान भटका सकते हैं। ऐसे में तय करें कि कौन-से काम खुद करने हैं और किन्हें दूसरों को सौंपना है, जिससे नींद, व्यायाम और निजी जीवन में संतुलन बना रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed