चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में 23 शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पदों पर नौकरी पा सकते हैं। कल यानी 31 दिसंबर, 2020 को आवेदन की आखिरी तारीख है।
2 of 6
esic recruitment 2020
- फोटो : esic recruitment 2020
दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC/ईएसआईसी) पीजीएमआईआर, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी अस्पताल, डायमंड हार्बर, जोका, कोलकाता ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
3 of 6
ESIC
- फोटो : esic recruitment 2020
भर्ती अभियान 23 शिक्षण रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 11 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए, 09 सहायक प्रोफेसर के लिए और 03 प्रोफेसर के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 23 रिक्तियों में से दो पद दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित है।
4 of 6
ESIC/ईएसआईसी
- फोटो : ESIC/ईएसआईसी
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए स्व-सत्यापित अपेक्षित दस्तावेजों के साथ deanpgi-joka.wb@esic.nic.in पर ईमेल के माध्यम से या डीन के कार्यालय में 31 दिसंबर 2020 को दोपहर 01 बजे तक या उससे पहले स्वयं आवेदन कर सकते हैं।
5 of 6
ईएसआईसी
- फोटो : ESIC/ईएसआईसी
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 225 रुपए की गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क 225 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, ईएसआई फंड अकाउंट नंबर-I के फेवर में पेएबल एट कोलकाता बैंक से साक्षात्कार के समय आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। जबकि एससी / एसटी / शारीरिक विसंगति वाले दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के भुगतान की छूट दी गई है।