फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में हो रही पुलिस भर्ती, जानिए कहां कितनी हैं वैकेंसी

Tue, 05 Jan 2021 01:34 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 05 Jan 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Police Constable Recruitment in many states HP MP Haryana Maharashtra
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

नए साल में सरकारी नौकरी पाने और पुलिस में भर्ती होने को ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित राज्य पुलिस भर्ती के लिए जल्द आवेदन कर लें, अन्यथा सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा। राज्य के अनुसार भर्ती संबंधी खबर के लिए अगली स्लाइड देखें... 

Sarkari Naukri 2021 Police Constable Recruitment in many states HP MP Haryana Maharashtra
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के 04 हजार पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 04 हजार पदों पर भर्ती निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी peb.mponline.gov.in के जरिए 8 जनवरी 2021 से आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने निकाली हैं।  मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए 10वीं पास और 08वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 से लेकर 33 साल मांगी गई है। इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी रखी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 19 जनवरी 2021 तक कर सकेंगे। जबकि, लिखित परीक्षा 06 मार्च 2021 को होगी।  

Sarkari Naukri 2021 Police Constable Recruitment in many states HP MP Haryana Maharashtra
haryana police bharti

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 7000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल देना होगा। उसके बाद आखिर में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) होगा। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  http://www.hssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2021 है। लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Police Constable Recruitment in many states HP MP Haryana Maharashtra
himachal police vacancies - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल के 1334 पदों पर जल्द होगी भर्ती : 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय को 1334 कांस्टेबल की सीधी भर्ती करने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 1067 पुरुष और 267 महिला कांस्टेबल के पद भरने को हरी झंडी दी है, जिसमें सामान्य ड्यूटी के 976 पुरुष, 91 चालक कांस्टेबल के अलावा 267 महिला कांस्टेबल के पद के शामिल हैं। इस मंजूरी के साथ ही अब पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की अधिसूचना जारी करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। भर्ती के लिए आवेदन मंगाने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तिथि तय की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भर्ती कराने के लिए प्रक्रिया पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार ने बजट सत्र के दौरान सिपाही भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के चलते भर्ती प्रक्रिया टल गई थी। इस संबंध में अब सरकार ने पद भरने की मंजूरी दे दी है।

 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Police Constable Recruitment in many states HP MP Haryana Maharashtra
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती - फोटो : twitter

महाराष्ट्र में 5,295 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी : 
महाराष्ट्र में पुलिस कांस्टेबल के करीब 12 हजार पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्तियां शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दी है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 12,000 पदों को जल्द भरे जाने की बात कही है। उनमें से 5,295 पदों पर भर्ती के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। देशमुख ने कहा कि यूनिट कमांडरों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तर्ज पर नागपुर में एक घुड़सवार पुलिस इकाई स्थापित की जाएगी, जो महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे दिए जाएंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed