फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Coast Guard में बंपर भर्ती : भारतीय तटरक्षक बल में 358 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

Thu, 07 Jan 2021 07:30 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 07 Jan 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard Recruitment 2021 direct link to apply here 358 vacancies know everything
भारतीय तटरक्षक बल भर्ती - फोटो : ICG

भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान 358 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। समुद्री लहरों से टकराने की ख्वाहिश रखते हैं तो आप समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसके लिए आप तटरक्षक बल में शामिल हो सकते हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण मगर रोमांचक और जिम्मेदार करियर वाला क्षेत्र है। जहां आपके देश प्रेम की भावना और चुनौतियों से टकराने के साहस की हर पल परीक्षा होती है। आइए जानते हैं किन पदों पर है तटरक्षक बल में भर्तियां और क्या हैं करियर की संभावनाएं... 

Indian Coast Guard Recruitment 2021 direct link to apply here 358 vacancies know everything
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

नाविक और यांत्रिक श्रेणी के पदों पर भर्ती : 
इंडियन कोस्ट गार्ड की 358 रिक्तियों में से 260 रिक्तियां नाविक (जीडी) के लिए, 50 नाविक (डीबी) के लिए, 31 यांत्रिक (मैकेनिकल) के लिए, 10 यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए, और 07 पद यांत्रिक (विद्युत) के लिए हैं। उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीजा / मास्टर / मेस्ट्रो / रुपे क्रेडिट / डेबिट कार्ड / यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 रुपए का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

Indian Coast Guard Recruitment 2021 direct link to apply here 358 vacancies know everything
भारतीय तटरक्षक - फोटो : Social Media

क्यों जुड़ें तटरक्षक से : 
एक तटरक्षक का जीवन कई चीजों का एक सुखद मिश्रण है; कड़ी मेहनत, व्यावसायिकता, जोखिम और रोमांच, भारत के चारों ओर घूमने के साथ ही विदेशों में विभिन्न स्थानों पर जाने का अवसर भी मिलता है। इसके साथ ही राष्ट्र की रक्षा में शामिल होने की संतुष्टि भी है। तटरक्षक बल में करियर को केवल वित्तीय दृष्टि से नहीं देखा जा सकता है। अच्छे वेतन और भत्तों के साथ यह एक बहुमुखी करियर विकल्प है

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Coast Guard Recruitment 2021 direct link to apply here 358 vacancies know everything
coast guard

शैक्षणिक योग्यता : 
1. नाविक (जीडी) : उम्मीदवार को काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. नाविक (डीबी) : बोर्ड ऑफ काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
3. यांत्रिक : ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा और काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

विज्ञापन
Indian Coast Guard Recruitment 2021 direct link to apply here 358 vacancies know everything
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ICG

उम्र सीमा :  
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष है। हालांकि, आवेदक का संबंधित पदों के अनुसार, नीचे दिए गए वर्षों के बीच जन्म होना जरूरी है।   
नाविक (जीडी) और यांत्रिक पद के लिए आवेदक का जन्म 01 अगस्त, 1999 से 31 जुलाई, 2003 के मध्य हुआ हो। 
जबकि नाविक (डीबी) के लिए आवेदक का जन्म 01 अक्तूबर, 1999 से 30 सितंबर, 2003 के मध्य हुआ हो। 
हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए पांच वर्ष और ओबीसी (गैर-क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट केवल तभी लागू होगी, जब पद उनके लिए आरक्षित हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed