MP Police Constable Recruitment 2021: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल यानी कि 8 जनवरी से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चार हजार कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने निकाली हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
peb.mponline.gov.in
2 of 4
मध्य प्रदेश पुलिस (लोगो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए दसवीं पास और आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल, सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के दसवीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, एसटी वर्ग के 8वीं पास अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन योग्य हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्युनतम आयुसीमा 18 से लेकर 33 साल मांगी गई है।
रिक्तियों का विवरण
इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। बता दें कि इन रिक्तियों के लिए अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी रखी गई है।
4 of 4
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 19 जनवरी 2021 तक कर सकेंगे। जबकि, लिखित परीक्षा 6 मार्च 2021 को होगी। कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं पीएमटी के आधार पर होगा। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढें। इसके अलावा, किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।