{"_id":"5c45cdb7bdec2217fc33d88d","slug":"if-you-want-to-become-a-banker-then-apply-this-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैकिंग के क्षेत्र में बनाना चाह रहे हैं करियर तो अपनाएं ये तरीके, कोचिंग की भी जरूरत नहीं","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
बैकिंग के क्षेत्र में बनाना चाह रहे हैं करियर तो अपनाएं ये तरीके, कोचिंग की भी जरूरत नहीं
Mon, 21 Jan 2019 07:18 PM IST
paliwal पालीवाल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग उद्योग लगातार विकसित हो रहा है। व्यवसाय और नियामक परिवेश में बदलावों के चलते ज्यादातर संगठनों के लिए टिके रहने और प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के लिए इनोवेशन पर खास ध्यान देना जरूरी हो गया है। ऐसे परिदृश्य में, बैंकों को अपनी प्रक्रियाओं और प्रणालियों को लगातार बेहतर बनाते रहने के साथ ही कर्मचारियों को ग्राहकों की बदलती जरूरतों और मांगों के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है। हर संगठन को अलग सोच, काम करने के नए तरीकों और एक ऐसी अनुकूलन योग्य मानसिकता की तलाश होती है, जो अपने ज्ञान को उन्नत करने और बदलते दौर के अनुसार उपयुक्त कार्यशैली को अपनाने के लिए तैयार हो।
एक्सिस बैंक के मानव संसाधन प्रमुख राजकमल वेम्पति ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में देखे गए बदलावों की व्यापकता शायद अभूतपूर्व कही जा सकती है। बैंकों सहित अन्य संगठनों को कोर बैंकिंग से जुड़े कौशलों के अलावा डिजिटल चुस्ती-फुर्ती, डेटा साइंस/एनालिटिक्स, डिजाइन थिंकिंग, साइबर जोखिम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नए जमाने की क्षमताओं से लैस प्रतिभाओं की दरकार है। वेम्पति के अनुसार, विशिष्ट कौशल और विशेषज्ञता प्राप्त करने के साथ ही आपको उन बुनियादी कौशलों का महत्व हमेशा याद रखना चाहिए जो बैंकिंग जॉब को सुरक्षित करने के लिए बहुत जरूरी हैं।
बैंकिंग कार्य के लिए कुछ ऐसे कौशल आवश्यक हैं:-
काम के लिए तैयार होना: काम के लिए तैयार होने (जॉब रेडीनेस) के तहत व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रभावी समाधान देने की क्षमता और ज्ञान का संयोजन आता है। आपमें कारोबारी माहौल की पूरी समझ होना और बदलते संदर्भ के बारे में लगातार सीखते और अपनाते रहना मायने रखता है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था, “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मैं तो बस जुनूनी ढंग से जिज्ञासु हूं।” ग्राहकों के अनुरूप काम करने के लिए आपकी जिज्ञासा और उत्सुकता ही है, जो नए उत्पाद, सेवा और अभिनव तरीके ईजाद करने की दिशा में आगे ले जाती है। जिज्ञासु बनना और नई चीजों को सीखने और अनुकूल बनाने के लिए खुला रहना हमेशा काम आता है।

संचार कौशल: बैंकिंग उद्योग में संचार (कम्युनिकेशन) सफलता की कुंजी है। आपको मौखिक और लिखित संचार पर एक अच्छी पकड़ रखने की जरूरत है। चाहे यह बैंक की सेवाएं लेने की इच्छा के साथ आए ग्राहक को अटैंड करना हो या समस्याओं पर काम करना, या फिर किसी व्यापारिक चुनौती को लेकर चर्चा के लिए मीटिंग करने वाले क्लाइंट की बात हो; सही तरीके से संवाद करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी
के लिए अपने आपको संवारने हेतु एक अच्छा कम्युनिकेटर होना एक अहम कौशल है।
के लिए अपने आपको संवारने हेतु एक अच्छा कम्युनिकेटर होना एक अहम कौशल है।
विज्ञापन
बढ़िया पारस्परिक कौशल: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह डेस्क जॉब है या फील्ड जॉब; किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम का खिलाड़ी होना मायने रखता है। किसी टीम में आपको एक टीम लीडर, एक सक्रिय श्रोता, या कोई ऐसा व्यक्ति जो पूरी टीम को किसी चुनौती के लिए प्रेरित कर सके, इस तरह की कई भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। यदि आप जानते हैं कि आप इनमें से किन कौशलों में बेहतर हैं, तो अपने साक्षात्कार के दौरान उनके बारे में बात करें। मसलन, सेल्स में नौकरी के लिए आपको बढ़िया तालमेल विकसित करने और संभावित खरीदार को राजी करने के कौशल की जरूरत होगी, या फिर, एचआर में नौकरी के लिए आपको मध्यस्थता करने या प्रेरणा देने के कौशल की आवश्यकता हो सकती है।