फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Recruitment: Application window reopened for Assistant Professor recruitment in Haryana, see exam dates

HPSC Recruitment: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर से खुली आवेदन विंडो, देखें परीक्षा तिथियां

Sat, 01 Mar 2025 02:28 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

HPSC Assistant Professor Recruitment: एचपीएससी ने विज्ञापन संख्या 42 से 67/2024 के तहत उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
HPSC Recruitment: Application window reopened for Assistant Professor recruitment in Haryana, see exam dates
HPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HPSC Assistant Professor Recruitment: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के 2424 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल भी जारी

एचपीएससी ने इस भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय ज्ञान परीक्षा का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं 25 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

आवेदन विंडो फिर से खोली गई 

एचपीएससी ने इस भर्ती को पहले अगस्त 2024 में जारी किया था, लेकिन बाद में इसे पुनर्विज्ञापित करना पड़ा। अब एससी और एसटी के आरक्षण कोटे के तहत 20 फीसदी आरक्षण लागू होने के कारण आयोग को फिर से आवेदन मंगवाने पड़े हैं। 10 फीसदी कोटा वंचित अनुसूचित जातियों और 10 फीसदी कोटा अन्य अनुसूचित जातियों के लिए होगा। उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए नए सिरे से दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

पात्रता मानदंड 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। उम्मीदवारों का UGC NET/SLATE/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
  • अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों और हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों को सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में उम्मीदवारों से 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उन्हें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस पेपर का कुल अंक 100 होगा। सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का कुल अंक 150 होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर एक-चौथाई अंक भी काटा जाएगा।

इंटरव्यू का वेटेज 12.5 प्रतिशत होगा। पहली मेरिट लिस्ट विषय ज्ञान परीक्षण और इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
  2. अब होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
  3. इसके बाद, सहायक प्रोफेसर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  5. फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  6. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed