फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan HC Job: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज की भर्ती, कल से करें आवेदन; सैलरी 1.36 लाख से अधिक

Fri, 28 Feb 2025 12:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Feb 2025 12:35 PM IST
सार

Rajasthan HC Recruitment 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर वर्ष 2025 के लिए सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर भर्ती कर रहा है। 

विज्ञापन
HC Job: Recruitment of Civil Judge in Rajasthan High Court, apply from tomorrow; Salary more than 1.36 lakh
Rajasthan HC Registration 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

Rajasthan HC Recruitment 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 1 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 44 रिक्त पदों को भरना है।

HC Job: Recruitment of Civil Judge in Rajasthan High Court, apply from tomorrow; Salary more than 1.36 lakh
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी तथा राजस्थानी बोलियों और रीति-रिवाजों का गहन ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
HC Job: Recruitment of Civil Judge in Rajasthan High Court, apply from tomorrow; Salary more than 1.36 lakh
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,250 रुपये का भुगतान का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
HC Job: Recruitment of Civil Judge in Rajasthan High Court, apply from tomorrow; Salary more than 1.36 lakh
Rajasthan HC Job - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा: यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों के कानून और संबंधित विषयों की बुनियादी समझ का मूल्यांकन किया जाता है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
  • मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। इसमें कानून से जुड़े विस्तृत विषयों के अलावा, सिविल जज की भूमिका से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर लिखित परीक्षा होती है।
  • साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस चरण में उनके कानूनी ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता, तर्क शक्ति और पद के लिए उनकी उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है।
  • अंतिम मेरिट सूची: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का चयन सिविल जज के पद के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
HC Job: Recruitment of Civil Judge in Rajasthan High Court, apply from tomorrow; Salary more than 1.36 lakh
वेतन - फोटो : freepik

कितना मिलेगा वेतन?

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 77,840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये तक वेतन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed