फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF Recruitment: Applications for constable-driver posts started, Salary up to 69 thousand; know Details

CISF Recruitment: सीआईएसएफ में कांस्टेबल-ड्राइवर पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास भरें फॉर्म; वेतन 69 हजार तक

Mon, 03 Feb 2025 11:07 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

CISF Constable Driver Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CISF Recruitment: Applications for constable-driver posts started, Salary up to 69 thousand; know Details
CISF Constable/Driver Notification - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CISF Constable Driver Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल, ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://cisfrectt.cisf.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि  4 मार्च, 2025 (रात 11:59 तक) है।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1124 पदों को भरना है, जिसमें कांस्टेबल/ड्राइवर के लिए 845 पद और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के लिए 279 रिक्तियां हैं।
विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण

पोस्ट नाम सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल पोस्ट
कांस्टेबल / ड्राइवर डायरेक्ट 344 84 228 126 63 845
कांस्टेबल / ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर 116  27 75 41 20  279
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • ड्राइविंग लाइसेंस: एक वैध भारी मोटर वाहन (एचएमवी) या हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस और गियर के साथ मोटरसाइकिल चलाने की क्षमता।
  • इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आपक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन

CISF Constable Salary: सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये होगी। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “नए अपडेट्स” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, “CISF Constable Driver Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र भमा कर दें और इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed