फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs: 12वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी; देखें सप्ताह की पांच बड़ी भर्तियों की सूची

Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

Weekly Jobs Bulletin: इस सप्ताह आबकारी विभाग, मेडिकल, शिक्षण सहित कई क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की भर्तियां निकलीं। ये भर्तियां 12वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां सप्ताह की पांच बड़ी भर्तियों की सूची देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Govt jobs for 12th pass to postgraduate; Here are five recruitments of the week
Weekly Jobs Bulletin - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Weekly Jobs Bulletin: इस सप्ताह 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। यहां पांच ऐसी पांच भर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनके लिए आप इस सप्ताह आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के तहत कुल 27,668 पद भरे जाएंगे। सभी भर्तियों का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

Weekly Jobs Bulletin: Govt jobs for 12th pass to postgraduate; Here are five recruitments of the week
MPESB Excise Constable - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

MPESB Excise Constable Registration: आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से आबकारी विभाग में कांस्टेबल के 253 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2025 है। परीक्षा 5 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 01.01.2024 को 18 वर्ष से कम एवं 33 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


 
Weekly Jobs Bulletin: Govt jobs for 12th pass to postgraduate; Here are five recruitments of the week
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

RUHS Medical Officer Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती

राजस्थान विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान (RUHS) द्वारा मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है। चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 से आयोजित की जाएगी। 22 से 45 के बीच आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। एक वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) में उम्मीदवारों को 39,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर कुल 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Govt jobs for 12th pass to postgraduate; Here are five recruitments of the week
DEE Assam Teacher Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Assam DEE Primary Teacher Recruitment 2025: प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर भर्ती

असम में लोअर प्राइमरी (एलपी) और अपर प्राइमरी (यूपी) स्कूल शिक्षक के कुल 4500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ATET या CTET पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 जनवरी को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

 

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Govt jobs for 12th pass to postgraduate; Here are five recruitments of the week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

Gauhati High Court Recruitment 2025: हाईकोर्ट में 22 पदों पर भर्ती

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 22 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 77,840 से 1,36,520 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक/स्नातकोत्तर या कानून में डॉक्टरेट होना चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed