फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs: 1480 Posts of Medical Officer Will Be Recruited in Rajasthan Check Salary Here

Govt Jobs: मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती, एमबीबीएस डिग्री धारकों के लिए मौका; 56 हजार तक मिलेगा वेतन

Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
सार

RUHS Medical Officer Recruitment 2024: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs: 1480 Posts of Medical Officer Will Be Recruited in Rajasthan Check Salary Here
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

RUHS Medical Officer Recruitment 2024: राजस्थान विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान (RUHS) द्वारा मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 14 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। लगभग तीन साल बाद इन पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती पहले सितंबर 2024 में आई थी, लेकिन इसे रोका गया और बाद में पदों की संख्या में वृद्धि की गई। अब 1220 की जगह कुल 1480 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है, जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन 25 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 से आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, आरएमसी (Rajasthan Medical Council) का अपलोड करने की प्रक्रिया 5 अप्रैल से 6 अप्रैल 2025 तक चलेगी। आवेदन www.ruhsraj.org पर किया जा सकता है।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पात्रता मानदंड

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखि हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

सैलरी

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एक वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) में उम्मीदवारों को 39,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर कुल 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाएं।
  • इसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
  • अब सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed