फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teaching Jobs: प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर शुरू होने वाला है पंजीकरण, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Thu, 13 Feb 2025 04:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 04:02 PM IST
सार

Primary Teacher Vacancy: प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी को शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ा विवरण जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
Assam DEE Primary Teacher Recruitment for 4500 posts; Apply from 15 Feb
Teacher Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Primary Teacher Recruitment 2025: असम में लोअर प्राइमरी (एलपी) और अपर प्राइमरी (यूपी) स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) असम की ओर से इस भर्ती के लिए पंजीकरण 15 फरवरी को शुरू होने वाली है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Assam DEE Primary Teacher Recruitment for 4500 posts; Apply from 15 Feb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

DEE Assam Primary Teacher Vacancy: रिक्ति विवरण

घोषित कुल रिक्तियों में से 2,900 रिक्तियां निम्न प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए हैं, और 1,600 रिक्तियां उच्च प्राथमिक (यूपी) विद्यालयों में सहायक अध्यापक, विज्ञान शिक्षक और हिंदी शिक्षक पदों के लिए हैं।

Assam DEE Primary Teacher Recruitment for 4500 posts; Apply from 15 Feb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

DEE Assam Primary Teacher Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक को ATET या CTET (एलपी या यूपी स्कूलों के लिए, पद के अनुसार) पास होना चाहिए। डीईई असम ने कहा कि CTET या ATET की भाषा 1 या भाषा 2 उस स्कूल के शिक्षण माध्यम से मेल खानी चाहिए जहां वे आवेदन करना चाहते हैं। विभाग प्रत्येक जिले और श्रेणी के लिए अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Assam DEE Primary Teacher Recruitment for 4500 posts; Apply from 15 Feb
- फोटो : Amar Ujala Graphics

पात्रता मानदंड

  • उच्चतर माध्यमिक/वरिष्ठ माध्यमिक (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ
  • प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)
  • निम्न प्राथमिक के लिए असम टीईटी या केंद्रीय टीईटी
  • उच्चतर माध्यमिक और डी.ई.एल.एड. में प्राप्त अंकों का पांच प्रतिशत तथा निम्न प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में प्राप्त अंकों का 85 प्रतिशत अंतिम वेटेज में गिना जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना पढ़ें।
विज्ञापन
Assam DEE Primary Teacher Recruitment for 4500 posts; Apply from 15 Feb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

इन पदों के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 जनवरी को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिनके पास 1 जनवरी 2021 के बाद दो से अधिक जीवित बच्चे हैं (एकल या एक से अधिक भागीदारों से) वे इस डीईई असम भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed