उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती परीक्षा कुछ ही दिनों बाद होने वाली है। इसके साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखाें युवा दिन-रात एक कर रहे हैं।ज्यादा से ज्यादा किताबें, ऑनलाइन माॅक टेस्ट, स्पीड टेस्ट का भी सहारा ले रहे होंगे। इस परीक्षा का एक अहम हिस्सा सामान्य ज्ञान से जुड़ा होता है। इसलिए हम आज उत्तर प्रदेश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपको प्रश्न-उत्तर के फॉर्मेट में बता रहे हैं। ये 50 सवाल आपको हर परीक्षा में मदद करेंगे। इन प्रश्न-उत्तरों को अपने नोटबुक मेें भी शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में...
उत्तर प्रदेश के बारे में कितना जानते हैं आप, ये 50 सवाल हर परीक्षा में आएंगे काम
प्रश्न 1. 21 फरवरी को आरम्भ हुई किशोरियों के लिए नई योजना क्या है?
उत्तर: स्कीम फॉर एडोलेसेंट गर्ल्स (SAG)
प्रश्न 2. भारतेंदु नाट्य अकादमी कहां है?
उत्तर: लखनऊ
प्रश्न 3. राष्ट्रीय कृषि वाणिकी संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर: झांसी
प्रश्न 4. भारतीय कला भवन कहां बनाया गया है?
उत्तर: वाराणसी
प्रश्न 5. राज्य में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कब स्थापित किया गया?
उत्तर: 1981
प्रश्न 6. केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र है?
उत्तर: मथुरा
प्रश्न 7. न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर: लखनऊ
प्रश्न 8. लेदर पार्क किस जिले को कहते हैं?
उत्तर: आगरा
प्रश्न 9. वी.वी. गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट कहां है?
उत्तर: नोएडा
प्रश्न 10. उप्र के किस क्षेत्र से लोक नृत्य राहुला का संबंध है?
उत्तर: बुंदेलखंड
प्रश्न 11. राज्य में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है?
उत्तर: प्रतापगढ़
प्रश्न 12. किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?
उत्तर: 18 जून, 2001
प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश के किस जिले में नॉलेज पार्क की स्थापना की गई?
उत्तर: ग्रेटर नोएडा
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रूप से पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है?
उत्तर: गोंड समूह की
प्रश्न 15. राज्य के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर: बुलंदशहर में
प्रश्न 16. राज्य के कौन से जनपद में अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है?
उत्तर: रामपुर
प्रश्न 17. राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: सरोजनी नायडू
प्रश्न 18. राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है?
उत्तर: ब्रजमंडल से
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा किस जिले में होती है?
उत्तर: मथुरा
प्रश्न 20. गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?
उत्तर: पिपरी (सोनभद्र)