फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRB NTPC: 1.3 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर रेलवे ने दी जरूरी सूचना

Fri, 13 Dec 2019 03:17 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 13 Dec 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
RRB NTPC 2019 Exam date update, Railway official warns about fake circular of exam on 13 March
rrb ntpc

रेलवे में लगातार भर्तियों के लिए अधिसूचनाएं जारी की जा रही हैं। अलग-अलग हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। लेकिन रेलवे की एक ऐसी भर्ती है, जिसका देश के करोड़ों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है। वह है आरआरबी एनटीपीसी।



अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) की उन्हीं नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्तियों के संबंध में रेलवे ने बेहद जरूरी सूचना दी है। ये सूचना आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तारीख के बारे में है और हर उम्मीदवार के लिए जानना बेहद जरूरी है।

RRB NTPC 2019 Exam date update, Railway official warns about fake circular of exam on 13 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

ये परीक्षा 1.3 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित की जानी है। इसके लिए देशभर से 1.26 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया महीनों पहले पूरी हो चुकी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने अब से करीब नौ महीने पहले अधिसूचना जारी की थी।

RRB NTPC 2019 Exam date update, Railway official warns about fake circular of exam on 13 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

तब से ही आवेदन करने वाले करोड़ों अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार है। अब इस संबंध में एक सर्कुलर की चर्चा हो रही है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि आरआरबी एनटीपीसी टीयर-1 परीक्षा 13 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। इसमें ये भी बताया गया है कि दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRB NTPC 2019 Exam date update, Railway official warns about fake circular of exam on 13 March
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का फर्जी सर्कुलर - फोटो : Social media

ये सर्कुलर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन रेलवे ने इस संबंध में कुछ और ही कहा है। रेलवे के अधिकारी के अनुसार, ऐसा कोई आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सर्कुलर फर्जी है। उन्होंने उम्मीदवारों को इस फर्जी सर्कुलर के बारे में आगाह किया है। 

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के पांच सबसे गरीब देश, जानें कैसे हैं यहां के हालात

...तो कब होगी परीक्षा

विज्ञापन
RRB NTPC 2019 Exam date update, Railway official warns about fake circular of exam on 13 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

साथ ही रेलवे अधिकारी ने ये भी बताया है कि अभी तक बोर्ड ने परीक्षा की तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।
गौरतलब है कि पहले भी आरआरबी ये कह चुका है कि भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक बाह्य एजेंसी पर अंतिम फैसला होने के बाद ही परीक्षा का शेड्यूल व अन्य जानकारी जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : किसी को फांसी देते वक्त मौजूद रहते हैं ये पांच लोग, जानें क्या है नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed