UPSC Civil Service Exam Notification 2020 : संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके तहत सिविल सेवा परीक्षा का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा माैका है। ये भर्तियां कुल 796 पद कि जाएंगी। 24 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
UPSC: IAS बनने का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 फरवरी, 2020
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 03 मार्च 2020 (शाम 6:00 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 03 मार्च, 2020
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि- 31 मई, 2020
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
इंडियन सिविल सेवा (IAS) प्रारंभिक परीक्षा 2020
पदों की संख्या : 796 पद
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष आयोग के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर 3 मार्च, 2020 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : DRDO में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।(हिंदी)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।(अंग्रेजी)
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 Live: यूपीएससी, रेलवे से लेकर डीआरडीओ समेत कई विभागों में भर्तियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।