फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC PCS: अनेक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी

Mon, 11 Nov 2019 11:56 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 11 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
UPPSC PCS: do you know about Last Day to Apply
UPPSC pcs - फोटो : अमर उजाला
प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) सामान्य-विशेष चयन परीक्षा 2019 एवं सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। 
UPPSC PCS: do you know about Last Day to Apply

आयोग की ओर से जारी पीसीएस/एसीएफ, आरएफओ-2019 के विज्ञापन में पीसीएस सामान्य चयन के 300 पद, विशेष चयन के नौ पद, सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक के दो और 53 पदों को शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 364 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग विशेष परिस्थिति में पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है। भर्ती परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, बीडीओ, आरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स, जिला कमांडेंट होमगार्ड, बीएसए सहित 100 अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं।

UPPSC PCS: do you know about Last Day to Apply

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में पीसीएस-एसीएफ, आरएफओ परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2019 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता का निर्धारण किया गया है। परीक्षा के लिए शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे। सामान्य, ओबीसी के लिए शुल्क 100 रुपये और 25 रुपये ऑनलाइन शुल्क, यानी कुल मिलाकर 125 रुपये रखा गया है। एससी के लिए 40 रुपये शुल्क और 25 रुपये ऑनलाइन शुल्क मिलाकर कुल 65 रुपये शुल्क रखा गया है।

ये भी पढ़ें : पहाड़ों की वादियों के बीच रहकर करें नौकरी, अनेक पदों पर भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC PCS: do you know about Last Day to Apply

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - 16 अक्तूबर
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 11 नवंबर
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 13 नवंबर
विज्ञापन
UPPSC PCS: do you know about Last Day to Apply
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें- INDIAN NAVY: दो हजार से ज्यादा पद खाली, अंतिम तिथि बेहद नजदीक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed