'मैं यही मानता हूं कि असफलता को एक सबक के तौर पर लेकर चलना चाहिए, न कि उससे निराश होकर तैयारी छोड़नी चाहिए। बड़े सपने जरूर देखें और उन सपनों के साथ मेहनत को सीढ़ी बना कर चलें, ताकि लक्ष्य के बंद दरवाजे जल्द खोल सकें..।' ये कहना है श्याम सुंदर पाठक (असिस्टेंट कमिश्नर -PCS नोएडा) का।
UPPCS परीक्षा: उत्तर प्रदेश के PCS अधिकारी ने बताए तैयारी के ये 10 मूलमंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको पता होगा कि UPPCS 2019 में जिन 300 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए सीटों की संख्या से केवल 13 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। इसे देखते हुए प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आपको कम-से-कम 105 प्रश्न से लेकर 110 प्रश्न सही करने का टारगेट लेकर चलना होगा। अब प्रश्न उठता है कि 110 प्रश्न सही करना कैसे संभव है?
- सर्वप्रथम इतिहास विषय को लें। इतिहास में लगभग 25 लेकर 30 तक प्रश्न आते हैं, जिनमें से 65-75% प्रश्न आधुनिक भारत के होते हैं। यानी 15 से लेकर 20 प्रश्न तक। कोशिश करें कि आधुनिक भारत में से आपका कोई प्रश्न गलत न हो। प्राचीन भारत व मध्यकालीन भारत में जितने महत्वपूर्ण टॉपिक हैं, उन्हें जरूर तैयार कर लें। इतिहास में किसी स्टैंडर्ड किताब के साथ-साथ घटनाक्रम जरूर पढ़ लें। ताकि विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न यदि पेपर में आए, तो गलत न हो।
- भूगोल विषय से भी 20-25 प्रश्न आते हैं, जिसमें से लगभग 50-60 प्रतिशत भारत का भूगोल से होते हैं। भूगोल को बिना मानचित्र के कभी मत पढ़िए। मानचित्र के बिना भूगोल कभी आत्मसात नहीं होगा। भूगोल से भी प्रयास करें कि 1-2 सवालों को छोड़कर सभी प्रश्न सही हों। अधिकांश प्रतियोगियों का भारत का भूगोल तो अच्छा तैयार होता है, लेकिन विश्व भूगोल थोड़ा बड़ा और दुरुह है, अतः अधिकांश प्रतियोगी विश्व भूगोल में कठिनता महसूस करते हैं।
- लेकिन मैं आपसे कहना चाहूंगा कि विश्व भगोल पर विशेष ध्यान दीजिए। यही वह क्षेत्र है जहां आप औरों से बढ़त बना सकते हैं। संविधान से लगभग 15-20 प्रश्न आते हैं। चूंकि संविधान से जो प्रश्न पूछे जाते हैं, वो सैद्धांतिक होते हैं, अतः याद करने के साथ-साथ कॉन्सेप्ट की समझ होना भी जरूरी है। प्रयास करें कि संविधान से पूछे गए आपके सभी उत्तर पूर्णतः सही ही हों।
कमेंट
कमेंट X