TOP Jobs of the Week: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते हम टॉप नौकरियों के बारे में जानकारी लेकर आते हैं। अगर आप इन नौकरियों की योग्यता को पूरा करते हैं तो संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2 of 7
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC Stenographer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है। एसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है, जिनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं।
3 of 7
IBPS SO Recruitment 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IBPS SO Recruitment 2023: बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।
4 of 7
India Post GDS Recruitment 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
India Post GDS Recruitment 2023: देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
5 of 7
IBPS PO 2023 recruitment
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IBPS PO 2023 Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIII)) के 3049 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 तक चलेगी।