Top Jobs 2023: इस हफ्ते कई सरकारी नौकरियों की अधिसूचना जारी हुई, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां इस हफ्ते की बड़ी नौकरियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यदि आप इनमें से किसी भी पद के लिए योग्य हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
2 of 6
UP Police Constable Recruitment 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यूपी पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। इन पदों के लिए शुक्रवार 07 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2023 तक है। साथ ही शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 तक है।
3 of 6
RSMSSB Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
RSMSSB Computor Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2023 तक है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगणक के कुल 583 पदों को भरना है। इनमें संगणक (नॉन टीएसपी) के 512, जबकि संगणक (टीएसपी) के 71 पद शामिल हैं।
4 of 6
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने की इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 जुलाई से 2023 से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2023 है। जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर, 2023 है।
5 of 6
BTSC Pharmacist Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के पद पर ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोल दी है। फार्मासिस्ट बनने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर 21 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1539 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई है।