फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, मिलेंगी 52 हजार से अधिक नौकरियां

Tue, 20 Jun 2023 12:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

 UP Police Vacancy 2023:  उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Soon At uppbpb.gov.in Know Eligibility and Vacancy Details
UP Police Constable Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Police Constable Notification 2023: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इसके तहत सूब के युवाओं को पुलिस फोर्स का हिस्सा बनने का बड़ा अवसर देने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 52,699 कॉन्स्टेबल सिपाहियों की सीधी भर्ती शुरू की जा रही है। पहले यह भर्ती 35,757 पदों पर की जानी थी। 

 

UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Soon At uppbpb.gov.in Know Eligibility and Vacancy Details
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला

UP Police Mega Recruitment: 15 जुलाई तक अधिसूचना

राज्य पुलिस के इतिहास की इस सबसे बड़ी भर्ती में परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी/ कंपनी का चयन न हो पाने की वजह से बीते 10 माह से लगातार देरी हो रही थी। अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा आयोजन में रुचि दिखाने के बाद सिपाहियों के 52,699 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आगे बढ़ी है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार, 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए एजेंसी चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। तब जाकर इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकेगा। 

 

UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Soon At uppbpb.gov.in Know Eligibility and Vacancy Details
UP POLICE Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

UP Police Vacancy 2023: इन पदों पर होगी भर्तियां

41,811 सिपाही नागरिक पुलिस

8,540 सिपाही पीएसी

1,007 फायरमैन

1,341 सिपाही यूपीएसएसएफ
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Soon At uppbpb.gov.in Know Eligibility and Vacancy Details
Police Bharti

UP Police Bharti 2023: 25 लाख से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद

यूपी पुलिस की 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन आने की उम्मीद है। दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Soon At uppbpb.gov.in Know Eligibility and Vacancy Details
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला

UP Police Recruitment: 35,757 पदों पर की जानी थी भर्ती, नए पद जोडे़ गए

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed