फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs Of The Week: ये हैं इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरियां, जल्दी करें आवेदन

Sun, 21 Aug 2022 02:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 02:38 PM IST
सार

यहां हम आपको बता रहे हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी नौकरियों के बारे में जहां आवेदन कर के आप एक बेहतर पद और सैलरी वाली सरकारी नौकरी को प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल

विज्ञापन
Top Jobs of The Week in August 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस वक्त देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। हर वक्त देश के किसी न किसी जगह पर कोई उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत से लगा होता है। कई बार उम्मीदवारों को सभी सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे ही उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं Top Jobs Of The Week

Top Jobs of The Week in August 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC Recruitment: एसएससी ग्रुप सी और डी की भर्ती अधिसूचना जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड सी और डी (आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर भर्ती) परीक्षा, 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 05 सितंबर, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की जाने वाली है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पद पर आवेदक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- SSC Recruitment 2022

Top Jobs of The Week in August 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
BRO Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

BRO Recruitment 2022: बीआरओ की भर्ती में शुरू हुए आवेदन
सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। केवल भारतीय पुरुष नागरिक से उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।  आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जा सकते हैं। भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 246 है। चयनित उम्मीदवारों को  25 से 92 हजार प्रति महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- BRO Recruitment 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Jobs of The Week in August 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
AIIMS Patna Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
AIIMS Recruitment: एम्स पटना में 173 पदों पर निकलीं भर्तियां
एम्स पटना ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in के माध्यम से किए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से संस्थान में प्राध्यापकों के 173 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें- AIIMS Recruitment 2022 
विज्ञापन
Top Jobs of The Week in August 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती
IBPS में पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 22 अगस्त, 2022 को है। भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तहत किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- IBPS PO 2022 Recruitment
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed