IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 6000 से अधिक पदों पर होगा चयन
IBPS PO 2022 Recruitment: आईबीपीएस पीओ/IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज मंगलवार 02 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी गई है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO 2022 Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए वह सुनहरा अवसर सामने आ गया है जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। बैंकिग कार्मिक चयन संस्थान यानि IBPS ने पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती के नोटिफिकेशन को बीती रात जारी किया गया है। जो भी लंबे अरसे से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...
IBPS PO 2022 Recruitment: इतने पदों पर है भर्ती
बैंकिग कार्मिक चयन सस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए पदों की संख्या खुश कर देने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6432 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस खबर में हम आपको इन पदों पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराएंगे।
IBPS PO 2022 Recruitment: कब से कर सकेंगे आवेदन?
आईबीपीएस पीओ/IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज मंगलवार 02 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की है। इसी दिन तक उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा देश की सबसे जानी-मानी परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आएंगे। चूंकि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे, इसलिए आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार।
- बैंक ऑफ इंडिया- 535
- केनरा बैंक- 2500
- पंजाब नेशनल बैंक- 500
- पंजाब एंड सिंध बैंक- 253
- यूको बैंक- 550
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 2094
- नोटिफिकेशन जारी हुए- 01 अगस्त, 2022
- आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई- 02 अगस्त, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी- 22 अगस्त, 2022
- पीईटी की तारीख- सितंबर-अक्तूबर, 2022
- प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15, 16 और 22 अक्तूबर, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होंगे- अक्तूबर, 2022
- प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख- नवंबर, 2022
- पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख- 26 नवंबर, 2022
- पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र- नवंबर, 2022
- परिणाम जारी होने की तारीख- नवंबर 2022
- साक्षात्कार की तारीख- जनवरी-फरवरी, 2023
- साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र- जनवरी, 2023
- अंतरिम परिणाम- अप्रैल, 2023
IBPS PO 2022 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।