फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS, Patna Faculty Recruitment 2022 Apply at aiimspatna.edu.in for 173 posts

AIIMS Recruitment: एम्स में निकलीं भर्तियां, इन 173 पदों पर मांगे गए आवेदन, लाखों में होगी सैलरी

Sat, 20 Aug 2022 04:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 04:08 PM IST
सार

Sarkari Naukri AIIMS, Patna Faculty Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में स्नातकोत्तर एवं विशेषज्ञता डिग्री प्राप्त कर चुके चिकित्सकों को अनुभव के आधार पर चयन के बाद 1.67 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
AIIMS, Patna Faculty Recruitment 2022 Apply at aiimspatna.edu.in for 173 posts
AIIMS Patna Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

AIIMS, Patna Faculty Recruitment 2022: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एम्स में स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में शानदार सरकारी नौकरी पाने का अवसर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स पटना ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन

मेडिकल एजुकेशन में स्नातकोत्तर एवं विशेषज्ञता डिग्री प्राप्त कर चुके चिकित्सकों को अनुभव के आधार पर चयन के बाद 1.67 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एनपीए भत्ता भी मिलता है।  

विज्ञापन

AIIMS Patna Bharti: इस तारीख से पहले करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार एम्स, पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संस्थान में प्राध्यापकों के 173 पदों को भरेगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2022 तक है। बता दें कि एम्स में सामान्य से लेकर जटिल रोगों के उपचार, शिक्षा और अनुसंधान कार्य होते हैं। फैकल्टी के पदों पर भर्ती पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए पूरी खबर पढ़ें। 

AIIMS Patna रिक्तियों एवं वेतन स्केल का विवरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्रोफेसर : 43 पद (पे-लेवल 14ए, 7वें सीपीसी के आधार पर)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडिशनल प्रोफेसर : 36 पद (पे-लेवल 13ए2, 7वें सीपीसी के आधार पर)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एसोसिएट प्रोफेसर : 47 पद (पे-लेवल 12ए1, 7वें सीपीसी के आधार पर)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    असिस्टेंट प्रोफेसर : 47 पद (पे-लेवल 12, 7वें सीपीसी के आधार पर)


विज्ञापन

AIIMS Patna Recruitment कितना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1500/-, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग को ₹1200/- का भुगतान करना होगा। जबकि PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। 
 

AIIMS Recruitment पात्रता मापदंड?

उम्मीदवार यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना aiimspatna.edu.in/advertisement/Faculty_Advt_5_08_2022.pdf के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं। 

AIIMS Patna Recruitment कहां करें आवेदन?

उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र को अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ भर्ती सेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारी शरीफ, पटना (बिहार) - 801507 को अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।


Recruitment Cell
All India Institute of Medical Sciences,
Phulwarisharif, Patna (Bihar) – 801507

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed