फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs 2023: ये हैं इस हफ्ते की टॉप नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sun, 16 Jul 2023 02:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 02:07 PM IST
सार

top jobs 2023 Update: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर के माध्यम में इस हफ्ते निकलीं नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
top jobs 2023 know about latest jobs update of the week how to apply check details
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

Top Jobs 2023 Update: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर के माध्यम में इस हफ्ते निकलीं नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है। आप जिस भी नौकरी के लिए फिट बैठते हैं फटाफट आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप संबंधित भर्ती के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर सकते हैं। आइए बताते इन नौकरियों के बारे में...




 
top jobs 2023 know about latest jobs update of the week how to apply check details
Bank of Maharashtra recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए गुरुवार, 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II के लिए हैं।

top jobs 2023 know about latest jobs update of the week how to apply check details
Mazagaon Dock recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (एमडीएसएल) ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट mazagaondock.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों के लिए अप्रेंटिस ट्रेनी स्कूल में कुल 466 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top jobs 2023 know about latest jobs update of the week how to apply check details
BECIL Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने फील्ड असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 20 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 फील्ड असिस्टेंट पदों को भरना है।

विज्ञापन
top jobs 2023 know about latest jobs update of the week how to apply check details
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा नौ अगस्त को रात 11.59 बजे तक है। इससे पहले, पंजीकरण 23 जून को शुरू होने और 22 जुलाई को समाप्त होने वाले थे लेकिन इसे टाल दिया गया था। झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए आवेदन सुधार विंडो 15 अगस्त से 17 अगस्त, 2023 तक खुलेगी। JSSC की ओर से प्रतियोगी परीक्षा JITOCE 2023 के तहत, औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों के कुल 904 पद भरे जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed