Rajasthan AMO Recruitment 2023: राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पद पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब 20 जुलाई (आधी रात तक) तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले की समय-सीमा 10 जुलाई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 652 एएमओ पदों को भरना है।
Rajasthan AMO Recruitment: आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती की समय-सीमा बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Rajasthan AMO Recruitment 2023: राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पद पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब 20 जुलाई (आधी रात तक) तक आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan AMO Recruitment पात्रता मापदंड
आयु सीमा : 1 जनवरी, 2024 को 20 वर्ष से 45 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता : भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
Rajasthan AMO Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क लागू है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड, आरक्षण/छूट, विस्तृत आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य जानकारी की जांच कर सकते हैं, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan AMO Recruitment आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर एएमओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। -
पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें। -
लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें। -
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।