फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs Of The Week: ये हैं हफ्ते की पांच बड़ी नौकरियां, जल्दी करें आवेदन, कहीं निकल न जाए मौका

Sun, 31 Jul 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 03:43 PM IST
सार

हम आपको विभिन्न भर्तियों, इनसे जुड़ी जरूरी तारीख और आवेदन करने की प्रक्रिया को साझा करेंगे। यहां आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Top 5 Sarkari Job Vacancies in last week of july Know Govt Naukri Salary Post Notification Here
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

सरकारी नौकरी का सपना देश में कौन ही नहीं देखता होगा। हर वक्त देश के किसी न किसी कोने में छात्र सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन रात एक कर के मेहनत कर रहे होते हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आते हैं हफ्ते की पांच बड़ी सरकारी भर्तियों के बारे में सूचना। इस खबर में हम आपको विभिन्न भर्तियों, इनसे जुड़ी जरूरी तारीख और आवेदन करने की प्रक्रिया को साझा करेंगे। यहां आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं-:

Top 5 Sarkari Job Vacancies in last week of july Know Govt Naukri Salary Post Notification Here
PPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
PPSC Recruitment 2022: जूनियर ऑडिटर के पदों पर भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने  जूनियर ऑडिटर (ग्रुप बी) के पदों पर भर्ती जारी की है।  उम्मीदवार अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 75 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।  आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- PPSC Junior Auditor Recruitment 2022
Top 5 Sarkari Job Vacancies in last week of july Know Govt Naukri Salary Post Notification Here
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
DSSSB Recruitment: डीएसएसएसबी ने निकाली 500 से अधिक पदों पर भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने  547 पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार 27 अगस्त तक डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा , और जहां लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- DSSSB Recruitment 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Sarkari Job Vacancies in last week of july Know Govt Naukri Salary Post Notification Here
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala
MPSC Recruitment: एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर की भर्ती शुरू
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर 17 अगस्त, 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 427 है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु एक अक्तूबर, 2022 को 18 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- MPSC Medical Officer Recruitment
विज्ञापन
Top 5 Sarkari Job Vacancies in last week of july Know Govt Naukri Salary Post Notification Here
NABARD Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
NABARD Recruitment 2022: नाबार्ड में निकलीं 170 पदों पर भर्तियां
नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में बंपर भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (P & SS) and (RDBS)/राजभाषा सेवा  के लिए है। भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 170 है। इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस खबर को पढ़ें- NABARD Recruitment 2022
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed