{"_id":"62dd00ba315d045e6200af11","slug":"agniveer-airforce-recruitment-exam-begins-amid-tight-security-visuals-from-outside-exam-centre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agniveer IAF Exam: वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, 31 जुलाई तक केंद्रों पर रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Agniveer IAF Exam: वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, 31 जुलाई तक केंद्रों पर रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:14 PM IST
सार
Agniveer IAF Exam: वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आगाज, रविवार, 24 जुलाई, 2022 से हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 4
Agniveer IAF Exam
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Agniveer IAF Exam: वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आगाज, रविवार, 24 जुलाई, 2022 से हो चुका है। तीनों सेनाओं में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के तहत वायु सेना में भर्ती के लिए पहली परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश भर में शुरू हो गई है। यह परीक्षा दिल्ली, कानपुर और पटना समेत देश के कई हिस्सों में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देशभर में 31 जुलाई तक आयोजित की जा रही है।
2 of 4
भारतीय वायुसेना
- फोटो : Social media
यूपी के कानपुर में शामिल हो रहे 31,875 उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए परीक्षा हो रही है। कानपुर में अग्निवीर वायु सेना परीक्षा आयोजित करने के लिए पुलिस- प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही वायुसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। अग्निवीर परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से छह कानपुर आउटर में हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। कानपुर में रविवार को कुल 31,875 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और प्रत्येक पाली में 625 छात्र भाग लेंगे।
3 of 4
Agniveer IAF Exam
- फोटो : ANI
वायु सेना को मिले हैं कुल 7,49,899 आवेदन
वायु सेना भर्ती के एक उम्मीदवार ने कहा, मैं यहां मेरठ से अग्निवीर वायु सेना की परीक्षा देने आया हूं। हमें बहुत खुशी है कि इतने व्यवधान के बाद हम परीक्षा दे पाए। हमने अपनी परीक्षा की तैयारी कर ली है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। प्रतापगढ़ आए एक अन्य छात्र ने बताया कि वह आज अग्निवीर परीक्षा देने आया है। भारतीय वायु सेना को अग्निवीर भर्ती योजना के तहत कुल 7,49,899 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Agniveer IAF Exam
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 जून को दी थी मंजूरी
वायु सेना के लिए यह परीक्षा 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 जून को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती की योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निपथ के रूप में जाना जाएगा। अग्निपथ योजना देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देती है। अग्निपथ योजना को सशस्त्र बलों के युवा प्रोफाइल को सक्षम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन युवाओं को अग्निवीर नाम दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।